फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Akshit, Aarti, and Salim finish first in the race

Yamuna Nagar News: दौड़ में अक्षित, आरती और सालिम प्रथम

Sat, 10 Oct 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Akshit, Aarti, and Salim finish first in the race
विजेता खिलाड़ियों को सम्मनित करते अथिति व शिक्षक। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। राजकीय महाविद्यालय छछरौली में शुक्रवार को 17वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद सहित विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। 100 मीटर पुरुष दौड़ में अक्षित और महिला वर्ग में आरती ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं गोला फेंक पुरुष वर्ग में रतन कुमार और महिला वर्ग में नूरजहां ने बाजी मारी। कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी कैडेट्स के मार्च पास्ट और फ्लैग मार्च से हुआ। हरियाणा पुलिस के डायरेक्टर जनरल कार्यालय में अकाउंट्स ऑफिसर हरपाल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील तनेजा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक डॉ. बलविंदर सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील तनेजा ने बताया कि 100 मीटर पुरुष दौड़ में अक्षित प्रथम, सालिम द्वितीय और रतन कुमार तृतीय रहे। महिला वर्ग में आरती, पायल और रुकसार ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर पुरुष दौड़ में रतन कुमार प्रथम, अक्षित द्वितीय और सालिम तृतीय रहे। महिला वर्ग में आंचल प्रथम, आरती द्वितीय और अंशु तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर पुरुष दौड़ में सालिम प्रथम रहे। 1500 मीटर में भी उन्होंने बाजी मारी। गोला फेंक पुरुष वर्ग में रतन कुमार और महिला वर्ग में नूरजहां प्रथम रहीं। लंबी कूद पुरुष वर्ग में रतन कुमार तथा महिला वर्ग में पायल ने पहला स्थान हासिल किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। डॉ. बलविंदर सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।

छात्राओं के लिए योग एवं कराटे कार्यशाला शुरू
इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण प्रकोष्ठ और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ क्लब की ओर से सात दिवसीय योग एवं कराटे कार्यशाला भी शुरू की गई। इसका उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक रूप से फिट बनाने के साथ आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के कौशल विकसित करना है।

विजेता खिलाड़ियों को सम्मनित करते अथिति व शिक्षक। प्रवक्ता

विजेता खिलाड़ियों को सम्मनित करते अथिति व शिक्षक। प्रवक्ता

विजेता खिलाड़ियों को सम्मनित करते अथिति व शिक्षक। प्रवक्ता

विजेता खिलाड़ियों को सम्मनित करते अथिति व शिक्षक। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed