{"_id":"68472cb4d76b3cbc8c070e19","slug":"agriculture-minister-reviewed-the-development-works-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-139095-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा
Tue, 10 Jun 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस जगाधरी में नगर निगम, पब्लिक हेल्थ, बिजली निगम के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व मंत्री कंवर पाल मौजूद रहे।
मंत्री ने नगर निगम व पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को ससौली में नाली के पानी को आईपीएस में जोड़ने, तालाब का सुंदरीकरण व रास्ता बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडेबर में बड़े तालाब का सुंदरीकरण करके इसके चारों तरफ रास्ता बनाने को कहा। मंत्री राणा ने नगर निगम के अधिकारियों से शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।
जिस पर नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने उन्हें बताया कि ओपन एयर थियेटर का निर्माण कार्य 20 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इसे 20 मार्च 2027 तक पूर्ण करवा दिया जाएगा। दिव्य नगर योजना के तहत विभिन्न सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो कम्यूनिटी सेंटर बनाए हैं उनमें बिजली-पानी के कनेक्शन की व्यवस्था की जाए। बरसात के दिनों में सफाई व सीवरेज की समस्या आती है।
आयुक्त ने बताया कि यमुनानगर में ओपी जिंदल पार्क के पीछे से पश्चिमी यमुना नहर के साथ अग्रसेन चौक तक रिवर फ्रंट, हमीदा पार्क के निर्माण और विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक पुस्तकालयों का निर्माण कार्य की के निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति निदेशालय, शहरी स्थानीय निकाय पंचकूला से प्राप्त हो चुकी है।