फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Agenda of the meeting of the Corporation House is ready, 56 proposals included

Yamuna Nagar News: निगम सदन की बैठक का एजेंडा तैयार, 56 प्रस्ताव शामिल

Mon, 09 Jun 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Agenda of the meeting of the Corporation House is ready, 56 proposals included
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी सदन की 12 जून को होने वाली बैठक का एजेंडा तैयार हो गया है। इसकी प्रति पार्षदों को भेज दी गई है। इसमें कुल 56 प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। इनमें चार निगमायुक्त, 17 मेयर व 35 पार्षदों के प्रस्ताव हैं। कई प्रस्ताव पूरे शहर से जुड़े हैं, जिनमें डोर-टू-डोर कचरा उठान का कार्य कर रही एजेंसी का ठेका दो माह बढ़ाने, लावारिस पशुओं की समस्या दूर करने और निगम की जमीनों पर कम्युनिटी सेंटर, खेद मैदान व पार्क बनाने जैसे प्रस्ताव हैं।
आयुक्त की ओर से जो चार प्रस्ताव हैं, उनमें दो विकास कार्यों के तैयार अनुमान पर सदन की स्वीकृति बारे में हैं। इनमें वार्ड-8 के मॉडल टाउन में रवि अस्पताल के पास पार्क के लिए 76.03 लाख और शहीद भगत सिंह चौक से अग्रसेन चौक तक मेटल रोड के सुदृढ़ीकरण के लिए 99.02 लाख का अनुमान बना है।
विज्ञापन

एक अन्य प्रस्ताव डोर टू डोर कचरा उठान का कार्य कर रही एजेंसी का ठेका दो माह बढ़ाने का है, क्योंकि नए सिरे से इस काम का ठेका देने के लिए प्रक्रिया चल रही है और मौजूदा समय में यह काम कर रही एजेंसी का ठेका खत्म हो रहा है। नए ठेका होने तक यह काम सुचारू रखना जरूरी है, इसलिए यह प्रस्ताव लाया जा रहा है। एक प्रस्ताव लाल डोरा में स्थित संपत्तियों के लोगों को संपत्ति प्रमाण पत्र देने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर सुमन बहमनी ने एजेंडे के लिए विकास कार्यों पर निगरानी के लिए पार्षद, प्रतिनिधि की निगरानी कमेटियाें का गठन करने का प्रस्ताव शामिल कराया है। इसके अलावा वर्ष-1996 की वैध कॉलोनियों में विकास कार्य जारी रखने, सामुदायिक केंद्रों व पार्कों को देखरेख के लिए पार्षद व आरडब्ल्यूए को हैंडओवर करने, जो नाले सीवर लाइन में सीधे जुड़े हैं, उन पर बारिश के मौसम से पहले लोहे के जाल लगाने के प्रस्ताव है।
साथ ही निगम के चारों प्रमुख मार्गों पर बनने वाले प्रवेश द्वारों की स्थिति बताने, जहां सीवर व पेयजल पाइप लाइन नहीं है, वहां जल्द यह सुविधा देने, निगम भूमि पर जहां अतिक्रमण हैं, उन्हें हटाने व तारबंदी करने, हर निर्माण के कार्य आदेश की प्रति मेयर व वार्ड पार्षद को उपलब्ध कराने के प्रस्ताव भी है।
मेयर ने रोड स्वीपिंग व वार्डों में सफाई व्यवस्था को आउटसोर्स करने, सफाई कर्मियों की सभी वार्डों में संख्या बढ़ाने, सफाई के लिए हर वार्ड का टेंडर अलग लगाने, निगम में बेलदारों की संख्या बढ़ाने, लावारिस कुत्तों, बंदरों व अन्य पशुओं की समस्या दूर करने, स्कूल-कॉलेजों समीप व नई बनी सीसी सड़कों पर रंबल स्ट्रिप्स लगाने का प्रस्ताव दिया है।

इसके अलावा वार्डों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने, निगम की जमीनों पर कम्युनिटी सेंटर, खेद मैदान व पार्क बनाने के प्रस्ताव दिए हैं। साथ ही एक प्रस्ताव बिना मेयर व पार्षद की अनुमति नगर निगम में किसी अधिकारी व कर्मचारी की बदली न किए जाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed