{"_id":"669d934cc85edf87700ddce7","slug":"after-the-youtuber-the-womans-husband-was-also-arrested-for-raping-and-forcing-her-into-prostitution-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-122402-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवती से दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति में यू-ट्यूबर के बाद पति भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवती से दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति में यू-ट्यूबर के बाद पति भी गिरफ्तार
Mon, 22 Jul 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, बेचने व वेश्यावृत्ति कराने के मामले में पुलिस ने महिला यू-ट्यूबर के बाद उसके पति पप्पू को भी गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी पप्पू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि पप्पू ही अपनी पत्नी सबा खान के साथ पीड़िता को वेश्यावृत्ति कराने के लिए लेकर जाता था। इतना ही नहीं पप्पू ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था।
सहारनपुर निवासी युवती ने शिकायत में कहा था कि पांच जून को उसका अपनी छोटी बहन के साथ घर के काम को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह घर से निकल गई थी। तभी उसके पास भाभी के भाई आमिर और आसिफ आए थे। दोनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई थी। जब उसकी आंख खुली तो कमरे में थी, जहां पर भाभी व उसकी 23 वर्षीय भतीजी आफरीन थी। दोनों ने उसके साथ मारपीट की।
कुछ देर बाद आरोपी आमिर, आसिफ कमरे में आए। दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। पांच दिन तक उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। फिर यमुनानगर के पुराना हमीदा में आफरीन की बहन सबा खान के घर पर लेकर आए। यहां पर सबा खान से डेढ़ लाख रुपये में पीड़िता का सौदा कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सबा खान ने उसे कमरे में बंद रखा। साथ ही नशे की गोलियां देकर वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके बाद 27 जून को पुलिस ने केस दर्ज किया था।