{"_id":"68ded395c35f4559ec0b875c","slug":"after-the-relative-asked-for-the-car-he-kept-it-mortgaged-with-the-financier-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144816-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रिश्तेदार ने कार मांगने के बाद फाइनेंसर के पास रखी गिरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रिश्तेदार ने कार मांगने के बाद फाइनेंसर के पास रखी गिरवी
Fri, 03 Oct 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना गांधीनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति रिश्तेदार से दो दिन के लिए कार मांगकर ले गया, लेकिन उसने कार को फाइनेंसर के पास गिरवी रख दिया। यह घटना हरबंसपुरा निवासी राजपाल के साथ हुई है। पुलिस ने शिकायत पर जांच के बाद उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर की बालाजी काॅलोनी निवासी शुभम, उसके पिता विकास व उसकी पत्नी कनिका पर मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायत में राजपाल सिंह ने बताया कि 17 जुलाई 2025 को शुभम कुमार घर पर आया था। वह पत्नी सरोजबाला को गुमराह कर कार की चाबी लेकर चला गया। इस बारे में आरोपी से मोबाइल पर बात हुई तो उसने कहा कि वह काम से बाहर जा रहा है। दो दिन बाद कार वापस कर देगा।
इसके बाद आरोपी ने कार वापस नहीं की। उससे बात की तो वह टाल मटोल करने लगा। इस बारे में आरोपी के पिता से बात की तो उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कई बार कॉल की तो वह उधर से गाली गलौज करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
शक होने पर अपने स्तर से पड़ताल की तो पता लगा कि यह कार आरोपी शुभम ने पंजाब के राजपुरा में विकास नाम के फाइनेंसर के पास खड़ी की हुई है। उससे बात की तो उसने भी कार देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने मिलीभगत कर कार को धाेखे से बेचकर रुपये प्रयोग कर लिए हैं।