फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After performing the grand aarti of Maa Durga, the conch was blown.

Yamuna Nagar News: मां दुर्गा की महाआरती कर किया शंखनाद

Mon, 06 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 06 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
After performing the grand aarti of Maa Durga, the conch was blown.
भाटली ​शिव मंदिर में मासिक आरती के दौरान उप​स्थित श्रद्धालु। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। मानव कल्याण संगठन एवं पचंज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट की ओर से माह के प्रथम रविवार को मां दुर्गा की महाआरती का मासिक कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम भाटली के प्राचीन शिव मंदिर में करवाया गया। इसका शुभारंभ मां व गुरुवर के जयकारों के साथ देवकी सैनी, प्रवीता कुंजल ने किया। इसके बाद तीन-तीन बार शंखनाद किया गया।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक साधनाक्रम पूर्ण किया और मां दुर्गा की महाआरती की। वहीं, इस दौरान लोगों ने नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन वीना सैनी ने किया। समापन पर भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने व नशामुक्त, मांसाहारमुक्त, चरित्रवान, परोपकारी और पुरुषार्थी समाज के निर्माण के साथ सभी को एक सूत्र में बांधा है।
विज्ञापन

समाज से जातिगत भेदभाव, छुआछूत, सम्प्रदायिकता इत्यादि बुराइयों को दूर करना उनका लक्ष्य है। संगठन जिलाध्यक्ष कृष्ण त्यागी ने कहा कि राष्ट्ररक्षा, धर्मरक्षा और मानवता की सेवा करना हर मनुष्य का कर्त्तव्य है। हमें अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए हर पल तत्पर रहना चाहिए और भ्रष्टाचार व नशे के विरुद्ध मुखर होकर आवाज उठानी चाहिए। इस दौरान जोगिंद्र कांबोज, राजेंद्र भटली, दीवान मंधार, डाॅ. नितेश चोपड़ा, राजबीर सरपंच, जौहरी लाल, राजेश बुबका, यशपाल फौजी, बीरबल बरेहड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed