फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After fishing, the middle-aged crossing the Yamuna river drowned with a tube, died

मछली पकड़ने के बाद ट्यूब लेकर यमुना नदी को पार रहा अधेड़ डूबा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
After fishing, the middle-aged crossing the Yamuna river drowned with a tube, died
घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीण व परिवार के लोग - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। मछली पकड़ने के बाद ट्यूब के साथ यमुना नदी को पार करते समय गांव दयालगढ़ निवासी शमशाद अली (52) डूब गया था। घटना झोटा पुल के पास शुक्रवार की है, लेकिन शनिवार को करनाल से आए गोताखोर की टीम ने तलाश कर शव को बरामद कर लिया है। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीण व परिजन पहुंच गए। जानकारी के अनुसार मृतक शमशाद अली अपने बेटे बिलाल के साथ कभी कभार यमुना नदी में मछली पकड़ने के लिए आ जाता था। शुक्रवार को भी वह बेटे के साथ ही मछली पकड़ने के लिए आया था। मछली पकड़ने के बाद शमशाद टायर की ट्यूब के साथ यमुना नदी को पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह डूब गया जबकि दूसरे किनारे बेटा बिलाल खड़ा था। मौके पर मौजूद बेटे को तैरना नहीं आता था। इसलिए वह घबरा गया। इसके बाद उसने काफी शोर मचाया। इसके बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि लोगों ने यमुना नदी किनारे ही शमशाद की काफी तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद करनाल के गोताखोर प्रगट सिंह को फोन कर बुलाया गया। शनिवार को गोताखोर ने आधे घंटे के बाद शव को बरामद किया। जैसे ही शमशाद के शव को बाहर निकाला गया तो परिजनों फूट फूट कर रोने लगे। पता चला है एक माह बाद बिलाल की शादी है। परिवार के लोग कई दिनों से शादी को लेकर तैयारियां मना रहे हैं।
विज्ञापन

होटल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
यमुनानगर। बूड़िया रोड पर निजी होटल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की किंतु नहीं हो पाई। यहां तक आसपास के लोगों से भी काफी पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed