फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After Anuradha, now the second candidate for the post of Sarpanch received death threats

अनुराधा के बाद अब सरपंच पद की दूसरी उम्मीदवार को मिली जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
After Anuradha, now the second candidate for the post of Sarpanch received death threats
यमुनानगर। गांव बाल छप्पर में सरपंच पद की उम्मीदवार अनुराधा के घर पर फायरिंग के बाद अब दूसरी उम्मीदवार परमिंद्र कौर के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। इसको लेकर उसके परिवार ने शिकायत पुलिस को दी है। छप्पर पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। गांव में सुरक्षा में पुलिस कर्मी तैनात है। गांव आने वाले हर व्यक्ति की गहनता से जांच की जा रही है। छप्पर थाना प्रभारी जगदीश का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं है । पुलिस की गई टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं ।
विज्ञापन

बता दें कि 17 अक्तूबर की रात को उम्मीदवार अनुराधा के घर पर फायरिंग हुई थी। तब बाल छप्पर निवासी लालदास ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी अनुराधा सरपंची का चुनाव लड़ना चाहती है । उन्होंने नामांकन की तैयारी की हुई थी । गांव में सरपंच पद इस बार महिला एससी के लिए रिजर्व है। 17 अक्तूबर को रात 11 बजे वह और उसकी पत्नी घर पर थे । गेट बंद था । तभी बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने ललकारा मारकर कहा कि तुम सरपंची के चुनाव में खड़े होकर दिखाओ, हम तुम्हे गोली मार देंगे । इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उन पर फायरिंग कर दी । पांच गोलियां उनके गेट पर लगी। गेट बंद था, इसलिए वे बच गए । आरोपी पाबनी की तरफ फरार हो गए । दोनों युवक पंजाबी भाषा में बोल रहे थे। इस शिकायत पर छप्पर पुलिस ने धारा-307 और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed