फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   admisson, problem, parants, unhappy, kaithal, harayana

आखिर कब होगा हमारा दाखिला...

Thu, 28 Apr 2016 12:49 AM IST
kaithal
kaithal Updated Thu, 28 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों में दाखिले की आस लिए बच्चों व अभिभावकों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। बुधवार को अभिभावकों व बच्चों ने 134 ए के मुददे के जनआंदोलन के प्रभारी रामदिया चावरिया की अगुवाई में कड़ी धूप में पिहोवा चौक पर जाम लगाकर सरकार से पूछा कि आखिर उन्हें दाखिला कब मिलेगा। एसडीएम के आश्वासन पर जाम खोलने के बाद प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बाद में एडीसी को ज्ञापन दिया। जहां से एक बार फिर से उन्हें केवल आश्वासन मिला।
सुबह अभिभावक रामदिया चावरिया के नेतृत्व में पिहोवा चौक पर पहुंचे। जहां चौक को दोनों ओर से जाम लगाकर बंद कर दिया। जिस कारण चारों ओर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे तक नन्हें बच्चे, उनके अभिभावक चौक के चारों ओर बैठकर प्रदर्शन करते रहे। विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कड़ी धूप में नन्हें बच्चे चौक के दोनों ओर सड़क पर बैठे रहे।
विज्ञापन


बच्चे अपने दाखिले की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना मिलने पर करीब डेेढ़ घंटे बाद एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक मौके पर पहुंचे। लोगों ने एसडीएम को अपनी पीड़ा सुनाई। इसके बाद रामदिया चावरिया के नेतृत्व में लोग प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां एडीसी को ज्ञापन दिया। एडीसी को ज्ञापन देते हुए रामदिया चावरिया ने कहा कि इन गरीब बच्चों के हकों से उन्हें क्यों वंचित किया जा रहा है। बार-बार की जा रही मांग के बावजूद बच्चों को उनका हक नहीं दिया जा रहा। जो निंदनीय है। हर साल सरकार नए-नए नियम बनाकर बच्चों के साथ ज्यादती करती है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही अभिभावकों की नहीं सुनी गई तो वे सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। जिसकी जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी ने उन्हें शीघ्र ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विचार-विमर्श कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला प्रभारी भाई रामदिया चावरिया, बीना रानी, सुनीता, सोनिया, सुशीला, गुलशन, संतोष, शीला पठेल नगर, कमलेश अमरगढ़ गामडी, राजपाल, जसविंद्र, सुरेश कुमार, अशोक प्यौदा रोड़, घनश्याम, सुनील, सत्यवान, बाला देवी, ममता, प्रेम, सुभाष, सुनील व पूनम सहित भारी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।


कहां अटका है मामला:-
134ए के तहत बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिले के लिए करीब 4000 से अधिक बच्चों ने आवेदन किया हुआ है। सरकार द्वारा दो बार ड्रा की तिथि आगे सरकाई जा चुकी है। अब मेधावी बच्चों को छांटने की बातें हो रही हैं। जबकि शिक्षा सत्र का एक माह बीतने को है। जिस कारण ये बच्चे एवं अभिभावक इस बात से परेशान हैं कि कहीं बाद में उनका दाखिला ही ना हो। अभी तक उन्हें करीब महीने भर की पढ़ाई का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed