{"_id":"665cec0bc8a5b6a58f062dd4","slug":"admission-application-starts-today-fewer-seats-will-increase-problems-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-119850-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दाखिला आवेदन आज से, कम सीटें बढ़ाएगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दाखिला आवेदन आज से, कम सीटें बढ़ाएगी परेशानी
Mon, 03 Jun 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा उच्चतर विभाग ने यूजी कोर्स में दाखिलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके तहत तीन जून से कॉलेज में दाखिलों के लिए आवेदन शुरू हो रहे हैं। इस बार आवेदन प्रक्रिया 25 जून तक चलेगी। पहली लिस्ट जुलाई में जारी की जाएगी। दाखिलों को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने संस्थान में सभी तैयारियां कर ली हैं।
विद्यार्थी सोमवार सुबह नौ बजे से कॉलेज पहुंचकर पंजीयन करवा सकते हैं। इस बार कॉलेजों में सीटों की संख्या नहीं बढ़ पाई है। जिले के काॅलेजों में पिछली बार जितनी सीट हैं। वहीं विद्यार्थियों की संख्या सीटों की अपेक्षा डेढ़ गुना है। ऐसे में दाखिले के समय विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ इस बार विद्यार्थियों की पास प्रतिशत ज्यादा है।
मेरिट भी अन्य सालों की अपेक्षा इस बार ज्यादा है। सरकारी स्कूलों में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी मेरिट में पास हुए हैं। जिस कारण मेरिट लिस्ट काफी हाई रहने वाली है। एक तरफ सीटें कम और दूसरी तरफ हाईएस्ट मेरिट लिस्ट विद्यार्थियों की परेशानी का कारण बनेगी। जिले में पांच राजकीय कॉलेज, आठ एडिड और तीन सेल्फ फाइनेंस कॉलेज है। इसके अलावा दो फॉर्मेसी कॉलेज हैं।
विज्ञापन
जिले के राजकीय, एडेट व अन्य कॉलेज में कुल नौ हजार सीट हैं। इस बार जिले से करीब 13500 विद्यार्थियों ने 12वीं पास की है। ऐसे में दाखिले के दौरान सीटों के लिए खूब मारामारी रहने वाली है। इस साल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं का परिणाम 84.79 प्रतिशत रहा। इस दौरान 8868 में से 7519 ने परीक्षा उत्तीण की।
केंद्रीय माध्यम शिक्षा बोर्ड की 12वीं का परिणाम 82.12 प्रतिशत रहा। सीबीएसई से 12वीं की जिले से कुल 6414 में से 5248 ने परीक्षा पास की है। इसके अलावा ओपन बोर्ड व आईसीएसई बोर्ड के भी विद्यार्थी हैं। जिले से करीब 13500 विद्यार्थियों ने 12वीं पास की है, जबकि जिले के संस्थानों में कुल नौ हजार सीटें हैं। ऐसे में काफी विद्यार्थियों को दाखिले के लिए दूसरे शहर, जिले व राज्यों में जाना होगा।
कॉलेजों में सीटों की संख्या
छछरौली राजकीय कॉलेज 880
बिलासपुर कॉलेज 360
रादौर कॉलेज 290
सरस्वतीनगर कॉलेज 240
प्रतापनगर कॉलेज 60
डीएवी गर्ल्स कॉलेज 2165
खालसा कॉलेज 1400
डीएवी साढौरा 380
गुर्जर कन्या 200
महाराजा अग्रसेन 900
हिंदू गर्ल्स कॉलेज 660
एमएलएन कॉलेज 1210
एमएलएन रादौर 320