{"_id":"6a8f3b00ef3b0c431b011e59","slug":"administration-swings-into-action-fogging-begins-in-several-areas-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-161912-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हरकत में आया प्रशासन, कई क्षेत्रों में शुरू हुई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हरकत में आया प्रशासन, कई क्षेत्रों में शुरू हुई फॉगिंग
Thu, 27 Aug 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
बैठक के दौरान मौजूद एडीसी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में लगातार बारिश के कारण जगह-जगह जमा पानी में मच्छरों का लार्वा पनपने की समस्या के लिए आखिरकार स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आ गया। मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग नहीं होने पर अमर उजाला की ओर से लगातार एक सप्ताह तक चलाए अभियान का असर बुधवार को दिखाई दिया। जिला सचिवालय में जिला स्तरीय मलेरिया वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई। साथ ही प्रशासन की ओर से कई स्थानों पर फॉगिंग का काम भी शुरू करवाया गया।
बैठक की अध्यक्षता एडीसी नवीन कुमार आहूजा ने की। इसमें सीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह, उप सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. सुशीला सैनी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले में डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए चर्चा की गई। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।
उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में फॉगिंग करवाने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को चिह्नित कर उन्हें समाप्त करने, जलभराव रोकने और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद जमा पानी मच्छरों के प्रजनन का प्रमुख कारण बनता है इसलिए संबंधित विभाग समय रहते प्रभावी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
जिले में लगातार बारिश के बावजूद स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और पंचायत विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर फॉगिंग नहीं करवाई जा रही थी। इससे लोगों में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर चिंता थी। अमर उजाला ने लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार एक सप्ताह तक फॉगिंग नहीं होने का अभियान चलाया। खबरों के लगातार प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की। बैठक के बाद कई क्षेत्रों में फॉगिंग शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
-- -- -- -
बैठक में सभी विभागों को अपने क्षेत्र में फॉगिंग कराने के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा गया है। सभी विभाग के अधिकारी मिलकर ही बीमारियों पर नियंत्रण पा सकते हैं। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। - नवीन आहूजा, एडीसी, यमुनानगर
-- -- -- -- -