फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Administration's bulldozer ran on the houses of drug smugglers in Radaur

रादौर में नशा तस्करों के मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer ran on the houses of drug smugglers in Radaur
डेहा बस्ती छोटाबांस में मकान को ध्वस्त करती जेसीबी मशीन। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर/रादौर। रोहतक और महेंद्रगढ़ के बाद अब यमुनानगर के रादौर में नशा तस्करों के घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। नशे का गढ़ बन चुके रादौर के छोटाबांस की डेहा बस्ती में पुलिस प्रशासन ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाए गए दो मकानों पर ध्वस्त कर दिया। यहां पर नशा तस्करी में लिप्त पांच आरोपियों ने नगरपालिका की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई से पहले बस्ती के पांच लोगों को नगरपालिका की ओर से नोटिस दिए गए थे। जिसके बाद बुधवार को प्रशासन की टीम ने 2 जेसीबी मशीनों से कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएसपी रादौर रजत गुलिया के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। नशा तस्कर छोटाबांस निवासी राजेश के मकान पर चलाया गया। बुलडोजर लेकर पहले पहुंची प्रशासन की टीम का परिवार की महिलाओं ने विरोध भी किया लेकिन मौके पर आई महिला पुलिस कर्मचारियों ने विरोध कर रहीं महिलाओं को शांत कर दिया। हालांकि चार मंजिला मकान को तोड़ने के लिए बुलडोजर से पूरे प्रयास किए गए, लेकिन मकान के आगे के कुछ हिस्सा को तोड़ने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम कार्रवाई को खत्म कर लौट गई। पुलिस प्रशासन की पूरी कार्रवाई को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन

चार मंजिला मकान नहीं तोड़ा पाया प्रशासन
डेहा बस्ती निवासी राजेश के अवैध रूप से बने मकान को तोड़ने के लिए पहुंची नगरपालिका की टीम को देखकर परिवार की महिलाएं भड़क उठी और विरोध करने लगी। पुलिस टीम के साथ आई महिला पुलिस कर्मचारियों ने विरोध कर रही महिलाओं को शांत किया। तहसीलदार सुरेश कुमार, थाना प्रभारी राजकुमार, नगरपालिका सचिव हरिओम की देखरेख में जेसीबी मशीनों ने अवैध रूप से नगरपालिका की जमीन पर बने राजेश के मकान को तोड़ना शुरू कर दिया। जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध रूप से बने एक कमरे को तोड़ा और इसके बाद चार मंजिला मकान को तोड़ा जाने लगा, लेकिन बार-बार प्रयास के बाद भी टीम जेसीबी मशीनों की मदद से चार मंजिला मकान को पूरी तरह से ध्वस्त नहीं कर पाई। चार मंजिला मकान के आगे के हिस्से को तोड़कर लौट गई। पुलिस प्रशासन की टीम बड़ी मशीन की मदद से मकान को ध्वस्त करने की बात कहकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों पर नशा तस्करी के कई मामले दर्ज : डीएसपी
डीएसपी रादौर रजत गुलिया ने बताया कि छोटा बांस में कई लोग नशा तस्करी में लिप्त हैं। नशा तस्करी व एनडीपीएस एक्ट में शामिल पांच आरोपियों को नगरपालिका के माध्यम से नोटिस दिए गए थे। पुलिस ने इनकी संपत्ति की जांच कराई। जिसमें सामने आया कि इन आरोपियों ने नशा तस्करी कर सरकार की जमीनों पर अवैध कब्जा कर प्रॉपर्टी बनाई है। जिसमें इन्होंने दो मंजिला मकान तक बनाया है। जिसके बाद से ही प्रशासन उनकी संपत्ति पर कार्रवाई करने की तैयारी में था। अब नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई। बुधवार को राजेश व अजय के मकान ढहाए गए। आरोपी राजेश पर एनडीपीएस एक्ट के दो केस दर्ज हैं। फरवरी माह में उसे 15 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था। इसके अलावा अजय पर तीन केस एनडीपीएस एक्ट के दर्ज हैं। वह 19 दिसंबर 2021 को 31 ग्राम स्मैक और आठ मार्च 22 को 10 ग्राम स्मैक, एक लाख पांच हजार रुपये व कार के साथ पकड़ा जा चुका है। कुछ दिन बाद दोबारा फिर कार्रवाई होगी।

नगरपालिका की भूमि पर बने हुए है मकान, 29 सितंबर को दिए थे नोटिस : नपा सचिव
नगरपालिका सचिव हरि ओम कांबोज ने बताया कि राजेश कुमार ने नगरपालिका की भूमि पर अवैध कब्जा करके मकान बनाया है। नगरपालिका की जांच में राजेश कुमार का मकान पूरी तरह से अवैध रूप से नगरपालिका की भूमि में बना हुआ पाया गया है। अवैध रूप से नगरपालिका की जमीन में बने मकान को गिराने के लिए नगरपालिका की ओर से 29 सितंबर को राजेश को नोटिस दिया गया था। दिए गए नोटिस में अवैध रूप से बने मकान को गिराने के लिए कहा गया था। स्वयं नहीं गिराया तो प्रशासन की टीम द्वारा मकान को तोड़े जाने पर आने वाला खर्च वहन करना पड़ेगा। राजेश की ओर से नगरपालिका की ओर से दिए गए नोटिस का न तो जवाब दिया और नहीं अवैध रूप से बने मकान को तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed