फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Adjacent to the city, the condition is still bad

शहर से सटा सुढैल फिर भी हाल बेढाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Adjacent to the city, the condition is still bad
सफाई न होने से गंदगी से अटा गांव सुढैल का जोहड़। - फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी। मैं खंड का गांव सुढैल हूं। जिला मुख्यालय मुझ से मात्र 10 किलोमीटर दूर है। भले ही मैं शहर से सटा हूं, लेकिन मेरी हालत खस्ता है। गंदगी, गंदे पानी से लबरेज गलियां और ओवरफ्लो जोहड़ मेरी पहचान बन चुके हैं। मेरा सबसे बड़ा मर्ज सफाई व्यवस्था है। सफाई व्यवस्था न होने के कारण मेरे परिवार के लोगों को रोजाना भारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

मेरे कुनबे में करीब 2800 लोग रहते हैं। वहीं मतदाताओं की संख्या करीब 1500 है। 85 प्रतिशत लोग साक्षर हैं और मेरे कई लाल सरहद पर देश की रक्षा के लिए डटे हुए हैं। मेरे बच्चों में देश सेवा का जज्बा कूट-कूटकर भरा हुआ है। हर बच्चा सेना में भर्ती होने का सपना देखते हुए बड़ा होता है। वहीं अपनी धरती की हालत देखकर दुखी भी रहते हैं। आमदनी के बाद भी मेरे मर्ज का इलाज नहीं हो पाया। ओवरफ्लो जोहड़ के चलते गंदगी का आलम है और इससे लोगों को रोजाना दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गंदगी का हो समाधान
रणधीर सिंह ने कहा कि गांव में गंदगी सबसे बड़ी समस्या है। जिससे अकसर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सफाई न होने के कारण विभिन्न तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। बच्चे गांव में घूम तक नहीं सकते हैं। बारिश के समय में लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है। जिससे लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसका स्थायी समाधान बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकासी का हो स्थायी प्रबंध
राजकुमार ने बताया कि गांव में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। गांव का जोहड़ सालों से ओवरफ्लो है। जिससे पानी घरों में बैक मारता है। बारिश में समस्या और भी गंभीर हो जाती है। गलियों में पानी भरने से लोग निकल नहीं पाते हैं। गंदे पानी के कारण गांव में बदबू व गंदगी का आलम है। घरों में जहरीले कीट तक निकलना सामान्य बात हो गई है। इसका स्थायी समाधान जरूरी है।
स्टेडियम की हो गांव में व्यवस्था
दविंद्र सिंह ने कहा कि उनके गांव के कई लोग सेना में भर्ती होकर देशसेवा में जुटे हैं। गांव के युवकों का सपना सेना में भर्ती होना है। इसके लिए युवक, किशोर ही नहीं बल्कि बच्चे भी दिन रात मेहनत करते हैं। सेना भर्ती के लिए कड़े परिश्रम व अभ्यास की जरूरत है लेकिन गांव में मैदान न होने के कारण उन्हें परेशानी होती है। युवाओं को अभ्यास के लिए दूर जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानियों बच्चों व लड़कियों को होती है। गांव में खेल मैदान जरूरी है।

लाइट की हो व्यवस्था
सुखदेव सिंह ने कहा कि दिन ढलते ही आधा गांव अंधेरे में डूब जाता है। गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था ठीक नहीं है। अंधेरे में बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन इसका समाधान नहीं हुआ। आसपास खेत होने के कारण जंगली जानवर व कीटों का खतरा बना रहता है। लोगों को रात में फसल देखने खेत में जाना पड़ता है। ऐसे में लोगों को अपने स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed