फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Addiction to online games is turning youth into criminals

Yamuna Nagar News: ऑनलाइन गेम की लत युवाओं को बना रही अपराधी

Mon, 10 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Addiction to online games is turning youth into criminals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ऑनलाइन गेम की लत युवाओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। कुछ युवा तो इसके लिए अपराध तक कर डालते हैं। पिछले तीन दिन में ऑनलाइन गेम में साइबर ठगी करने के दो मामले सामने आए हैं। एक महिला और एक किशोर को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
साइबर क्राइम थाना पुलिस के मुताबिक यमुनानगर में ऑनलाइन गेम खेलकर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। तीन दिन पहले एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। महिला गेम का खर्च उठाने के लिए पड़ोसी बनकर लोगों से पांच से छह हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करती थी। महिला की उम्र 28 साल के आस-पास थी। वहीं शनिवार को एक किशोर को काबू किया गया। उसने भी ऑनलाइन गेम में 10 लाख रुपये से अधिक की धनराशि खर्च कर दी।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि यह एक दो मामले नहीं है। इस तरह की शिकायतें तेजी से सामने आ रही है। बड़ी संख्या में युवा ऑनलाइन गेम की लत में फंसकर लाखों रुपये गवां चुके हैं। जब तक उनके परिजनों को पता चलता है तब तक देर हो जाती है। ऑनलाइन गेम की लत से दो तरह का असर पड़ रहा है। एक तो गेम खेलने वाले व्यक्ति पर शारीरिक रूप से प्रभाव पड़ता है। वहीं वह ऑनलाइन स्कैम में भी फंस जाता है। कई बार तो व्यक्ति अपराध की ओर भी अग्रसर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed