फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Action will be taken against those who give prescription without doctor

Yamuna Nagar News: बिना डॉक्टर की पर्ची देने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 15 Dec 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who give prescription without doctor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सिविल सर्जन कार्यालय के ट्रेनिंग हॉल में ड्रग नियंत्रण कार्यालय की ओर से केमिस्ट एसोसिएशन के लिए शनिवार काे कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य सभी दवा विक्रेताओं को दवा वितरण के बारे में नियम कानूनों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करना था।
इस कार्यशाला के दौरान राज्य औषधि नियंत्रण अधिकारी ललित गोयल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज मंगला, उप सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला, डॉ. गीता बेनीवाल, एडीए साक्षी, जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी बिंदू धीमान व जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ललित गोयल ने बताया कि सभी दवा विक्रेताओं को अपना व्यवसाय आरंभ करने व चलाने के लिए नगर निगम व नगर पालिका नियमों के अनुसार दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम पंजीकरण कराना आवश्यक होता है। इसके साथ-साथ विक्रेता के पास फार्मासिस्ट की डिग्री होना भी आवश्यक है, जिसके आधार पर उनको मेडिकल स्टोर का लाइसेंस प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्ट को दुकान व फार्मेसी पर कानून व अधिनियमानुसार ही दवाओं को रखना चाहिए तथा उनका वितरण करना चाहिए। नियमानुसार बहुत सी दवाओं पर प्रतिबंध है तथा कई दवाएं केवल चिकित्सीय सलाह पर पर्ची अनुसार ही मरीज को प्रदान की जा सकती है। इसके साथ ही कई प्रकार की दवाओं का रिकॉर्ड रखना भी दवा विक्रेता के लिए आवश्यक है ताकि समय पर आवश्यकता होने पर दवा वितरण की जांच की जा सके।
सहायक जिला अटॉर्नी एडवोकेट साक्षी ने कहा कि पीसी पीएनडीटी एक्ट एवं एमटीपी एक्ट की जानकारी सभी दवा विक्रेताओं को होनी आवश्यक है, क्योंकि इन एक्ट के नियमों का उल्लंघन कर दवाएं बेचना एक दंडनीय अपराध है। जिसके चलते एक्ट का उल्लंघन करने पर दवा विक्रेता का लाइसेंस रद्द हो सकता है तथा जुर्माने के साथ-साथ जेल का भी प्रावधान है।

उप सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि नियमानुसार कोई भी दवा विक्रेता एमआरपी से अधिक मूल्य पर अथवा दवा की समाप्ति दिनांक उपरांत दवा का वितरण अथवा भंडारण नहीं कर सकता। एमटीपी अधिनियम के तहत एमटीपी किट के प्रयोग का अधिकार पहले केवल विवाहित महिलाओं को चिकित्सीय सलाह पर प्राप्त था, परंतु सुप्रीम कोर्ट ने एमटीपी एक्ट 2021 के तहत 20 से 24 हफ्ते के बीच नाबालिग व अविवाहित महिलाओं को गर्भपात का अधिकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed