फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused wife sent to jail

Yamuna Nagar News: हत्यारोपी पत्नी को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Accused wife sent to jail
यमुनानगर। सास राजबाला की हत्यारोपी पंचकूला में तैनात निरीक्षक निर्मल सिंह की पत्नी शिल्पी का मंगलवार रिमांड खत्म हो गया। मंगलवार को हत्यारोपी शिल्पी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने रिमांड के दौरान उससे लूट दिखाने के लिए लाॅकर से गायब किए गए जेवरात भी बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

जगाधरी के सेक्टर 18 स्थित कोठी में 11 नवंबर को निरीक्षक निर्मल सिंह की मां 62 वर्षीय राजबाला की हत्या कर दी गई थी। दोपहर बाद निर्मल सिंह के पिता एडवोकेट बलिंद्र सिंह जब जिला कोर्ट से लौटे तो राजबाला का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। अलमारी के लॉकर खुले पड़े थे। जिससे लूटपाट कर हत्या की आशंका जताई गई। इसी आधार पर पुलिस ने मृतका के पति बलिंद्र सिंह की शिकायत पर हत्या व डकैती का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

शिकायत में 23 तोले सोने के गहने व 75 लाख रुपये की लूट बताई गई थी। जब पुलिस ने तफ्तीश की और सीसीटीवी खंगाले तो सारा राज खुल गया था। जिसमें सामने आया था कि शिल्पी ने ही अपनी सास राजबाला की हत्या को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह सीसीटीवी में भी नजर आ रही थी। शिल्पी के हाथ पर खरोंच के ताजा निशान भी मिले थे। इसके बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि सास-बहू में रोजाना घरेलू कारणों के चलते झगड़ा होता रहता था।

11 नवंबर को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार इसी दौरान शिल्पी ने गला दबाकर अपनी सास की हत्या कर दी थी। उधर, डीएसपी राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी शिल्पी से रिमांड के दौरान गहने बरामद किए गए हैं। मंगलवार को रिमांड खत्म होने पर उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed