{"_id":"65d273b1354837d339047354","slug":"accused-of-stealing-brass-bell-from-temple-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-114293-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंदिर से पीतल का घंटा चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंदिर से पीतल का घंटा चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने मंदिर से पीतल का घंटा चोरी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से सामान बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सेल के इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि चोरी का आरोपी डेहा बस्ती दड़वा में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर एएसआई उमेश, राजू राणा, कुलदीप, आजाद की टीम ने मौके से जाकर दड़वा निवासी अमन उर्फ पंडित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चोरी की वारदात का खुलासा किया। राजेश राणा ने बताया कि परवालों गांव निवासी शिव कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह गांव के ही शिव शक्ति आश्रम में पुजारी है। 10 फरवरी को जब वह आश्रम में गया तो उसने देखा कि वहां पर सामान चोरी था। चोर 25 किलो का पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत बूड़िया पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी मिली। मामले की जांच स्पेशल सैल की टीम को दी गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए अमन को गिरफ्तार कर लिया।