फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of grabbing 56.320 grams of gold and Rs 5.87 lakh

कारीगर पर गहने तैयार करने को दिया 56.320 ग्राम सोना व 5.87 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing 56.320 grams of gold and Rs 5.87 lakh
छछरौली के सर्राफ आशीष कुमार ने गांव खारवन के कारीगर इंद्रजीत सिंह पर गहने तैयार करने के लिए दिया 56.320 ग्राम सोना व 5.87 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अब कारीगर न तो उसका सोना लौटा रहा है और न ही रुपये दे रहा। सोना व रुपये मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। सर्राफ आशीष ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। छछरौली पुलिस ने मामले में आरोपी इंद्रजीत सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छछरौली निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर पर ही सर्राफ का काम करता है। साल 2019 में उसकी मुलाकात खारवन निवासी इंद्रजीत वर्मा से हुई थी। इंद्रजीत सोने के गहने बनाने का कारीगर है और उसकी न्यू मार्केट में दुकान भी है। आरोपी ने उससे गहने बनाने के लिए सोना लेना शुरू किया और उसके पास से 19 जुलाई 2019 को 16.310 ग्राम, 18 जुलाई 2019 को 7.250 ग्राम, 16 मार्च 2020 को 27.760 ग्राम व 5 ग्राम सोना लिया था। आरोपी ने उससे कुल 56.320 ग्राम सोना लिया था। इसके अलावा आरोपी ने गहने तैयार करने के लिए उससे दो जुलाई 2019 को 71 हजार रुपये, 13 जुलाई 2019 को 40 हजार रुपये, 18 जुलाई 2019 को 36100 रुपये व 24 जुलाई 2019 को एक लाख रुपये व इसके बाद 250100 रुपये ले लिए। वायदे के अनुसार आरोपी ने न तो उसके गहने तैयार करके दिए और न ही उसके पैसे वापस किए। काफी दिन तक इंतजार करने के बाद जब वह आरोपी के घर अपने गहने लेने गया तो आरोपी ने उससे गाली गलौच की। साथ ही उसे धमकाते हुए गहने व रुपये देने से मना कर दिया। उसने इसकी शिकायत पहले पुलिस अधीक्षक को दी थी। 22 अगस्त 2020 को पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को थाने बुलाया तो उसने अपनी गलती मानकर उसके रुपये व सोना वापस करने का वायदा किया था, लेकिन इसके बाद अब तक आरोपी ने न तो उसके रुपये दिए और न ही सोना दिया।
विज्ञापन

छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी इंद्रजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed