{"_id":"660b21f6d62990d43300d3c7","slug":"accused-of-fraud-caught-due-to-complaint-lodged-on-portal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-116648-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पोर्टल पर दर्ज शिकायत से पकड़ा ठगी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पोर्टल पर दर्ज शिकायत से पकड़ा ठगी का आरोपी
Tue, 02 Apr 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल पर लुधियाना से दर्ज शिकायत पर साइबर ठगी के आरोप में प्रतापनगर के गांव भूडकलां निवासी इंतजार को पकड़ा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कई लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाकर उनसे रुपये ठगे है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर क्राइम थाना के इम्तियाज अली ने बताया कि भारतीय साइबर क्राइम कार्डिनेशन सेंटर की ओर से प्रतिबिंब पोर्टल पर भारत में साइबर अपराध करने वाले संदिग्ध अपराधियों के मोबाइल नंबरों को दर्शाया जाता है। इस पोर्टल पर वह जांच कर संदिग्ध अपराधियों के बारे में जानकारी ले रहे थे। देर रात उसे तभी पता लगा कि संदिग्ध मोबाइल नंबर प्रतापनगर उनके एरिया में सक्रिय है। इस नंबर की एक शिकायत पंजाब के लुधियाना से मिली हुई है।
इस पर टीम बनाई और लोकेशन के आधार पर भूडकलां गांव में पहुंचे। वहां पर मोबाइल नंबर का प्रयोग कर रहे भूड़कलां निवासी इंतजार को पकड़ा गया। उसके पास से मोबाइल कब्जे में लिया। जांच में पता लगा कि आरोपी ने मोबाइल का प्रयोग कर लोगों के साथ साइबर ठगी की है। आरोपी ने इस मोबाइल में व्हाट्सएप चला रखा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इस नंबर से कई लोगों से साइबर ठगी की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद सभी मामलों का खुलासा किया जाएगा।