फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Accused of evicting the woman from the house by uttering triple talaq

Haryana: तीन बार तलाक बोलकर महिला को घर से निकाला, पति समेत 9 पर केस दर्ज

Fri, 02 Dec 2022 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2022 02:14 AM IST
सार

सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों पर मुस्लिम महिला प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Accused of evicting the woman from the house by uttering triple talaq
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में सदर थाना क्षेत्र के गांव अकालगढ़ निवासी एक महिला ने अपने पति पर उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे प्रताड़ित किया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

 

गांव अकालगढ़ निवासी शबनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह इस्तकार के साथ हुआ था। निकाह के समय उसके मायके वालों ने उसे जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था। मगर उसका पति इस्तकार व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य सलामू, असगरी, शादिया, फिरदौस, साजिद, नपीसा, ताहिर व नईम शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे।

विज्ञापन

 

शादी के बाद से आरोपी उसे अधिक दहेज लेकर आने के लिए परेशान करने लगे। उसके मायके वालों ने आरोपियों की मांग को कई बार पूरा किया मगर आरोपी फिर से उसे परेशान करने लगते। शबनम ने बताया कि एक दिन उसका पति इस्तकार घर पर आया। आरोपी ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसके ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भी उसके पति का साथ दिया। उसने मायके पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों पर मुस्लिम महिला प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed