फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of cutting Khair tree arrested

Yamuna Nagar News: खैर के पेड़ काटने का आरोपी काबू

Tue, 26 Aug 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 26 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Accused of cutting Khair tree arrested
मौके से पकड़ा गया खैर तस्कर। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। कलसिया रेंज में पढ़ने वाले बण संतौर के जंगल से बेश कीमती खैर के पेड़ों का अवैध कटान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो महीने में जंगल से पेड़ कटने का तीसरा मामला सामने आ चुका है। इस बार जंगल से एक दो नहीं आठ पेड़ कटने का ताजा मामला है। इस बार भी वनरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने करीब 12 लोगों के खिलाफ वन एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।



छछरौली कलसिया रेंज में पडने वाले बण संतौर जंगल के वनरक्षक मिंटू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अगस्त को वह एक अन्य मजदूर के साथ जंगल में रात्रि गस्त पर निकला था। जंगल में कुछ आहट सुनाई दी जैसे ही उन्होंने बैटरी की टॉर्च मार कर सामने देखा तो कुछ लोग जिनमें पिंद्र, सुखदेव, कंवर दर्शन, संदीप, सोनू (सुक्खा), नवाब, आरिफ, मुबारिक खैर के पेड़ों को काट छिलका उतारने में लगे हुए थे।
विज्ञापन

उसके पास ही कुछ लोग टाटा सफारी गाड़ी में छिले हुए खैर की लकड़ी को लोड कर रहे थे। जंगल से खैर के पेड़ काटने के बारे उसने अपने साथी अंकित वनरक्षक ब्लाक इंचार्ज कोट को फोन कर सूचना दी। अंकित ने तुरंत मौके पर पहुंचने की बात कही। इस दौरान उन्होंने जंगल से पेड़ काट रहे तस्करों को ललकारा तो वह भागने लगे इस दौरान उन्होंने एक तस्कर नवाब निवासी कोर्ट मुस्तरका को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो सभी तस्कर मौके से भाग खड़े हुए उसके बाद वह कुछ दूर जाने के बाद दोबारा वापस आए और पकड़े गए अपने साथी नवाब को जोर जबरदस्ती से मारपीट कर व कार को छूडा ले गए। झगड़े में मारपीट के दौरान उसके साथ गस्त पर गए मजदूर मेहंदी हसन को चोट लगी है। जिसका यमुनानगर सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

मौके पर छानबीन की गई तो मौके से आठ पेड़ खैर के कटे हुए मिले। जंगल से कटे खैर के पेड़ों को कब्जे में लेकर ब्लॉक कार्यालय कोट में रख दिया गया है। इस बारे में थाना प्रभारी छछरौली रोहतास ने बताया कि वन रक्षक की शिकायत पर सात आठ लोगों के खिलाफ वन एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed