फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of cheating in the name of sending abroad arrested

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of sending abroad arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर 26 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी यूपी के बिजनौर जिले का रहने वाला है।
आरोप है कि उसके खाते में ही पैसे ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश का एक दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया है। बीती 22 जनवरी को शहर थाना यमुनानगर में आनंद कॉलोनी निवासी संजीव ने केस दर्ज कराया था। पुलिस को दी शिकायत में संजीव ने बताया था कि उसकी मौसी के बेटे शांति कुमार ने कनाडा जाने के लिए आरोपी संदीप से मुलाकात की थी।
जिसके बाद संदीप ने वर्क वीजा पर कनाडा भेजने की बात कहते हुए 28 लाख रुपये का खर्च बताया था। बात पक्की होने पर उन्होंने संदीप को अपने दस्तावेज दे दिए। साथ ही 26 लाख रुपये भी दिए थे। लेकिन, पैसे देने के बाद भी उसे वीजा नहीं दिया गया। जिसके बाद पैसे मांगे तो पैसे देने से भी इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

संजीव की शिकायत पर संदीप और उसके सहयोगियों के खिलाफ थाना शहर यमुनानगर में केस दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच में पता चला था कि एक आरोपी यासीन यूपी के बिजनौर जिले का रहने वाला है। उसके खाते में ही पैसे ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने कुछ दिन पहले बिजनौर में दबिश भी दी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को यमुनानगर से ही काबू कर लिया। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि आरोपी यामीन पर के चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed