फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of blackmailing and raping and drinking acid for nine months

ब्लैकमेल कर नौ माह तक दुष्कर्म करने व तेजाब पिलाने का आरोपी बरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of blackmailing and raping and drinking acid for nine months
फास्ट ट्रैक कोर्ट ने महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर 9 माह तक दुष्कर्म करने और तेजाब पिलाने के मामले में आरोपी को बरी कर दिया है। कोर्ट में अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित नहीं कर पाया। इस पर कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया। लगभग साढ़े तीन साल तक कोर्ट में चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।
विज्ञापन

ये है मामला
जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी कॉलोनी के ही हनी के साथ उसकी जान पहचान थी। 15 अक्तूबर 2016 को उसने नहाते हुए उसकी वीडियो बना ली। कुछ दिनों के बाद हनी ने उसे वह वीडियो दिखाई और धमकी दी कि अगर वह उसके कहने पर नहीं चलेगी तो उस वीडियो को व्हाट्सएप और फेसबुक पर डाल देगा। आरोप है कि इस वीडियो को लेकर वह 9 माह तक उसके साथ गलत काम करता रहा। आरोप था कि इस दौरान आरोपी ने उससे चार लाख रुपये की मांग की तो उसने इस बारे में उसके परिजनों को बताया। महिला का आरोप था कि एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी वहां पर आरोपी हनी, उसकी दादी, मां और भाई आया। आरोप था कि इस दौरान उन्होंने उसे जबरदस्ती पकड़ा और तेजाब पिलाकर वहां से फरार हो गए। उसने अपने पति को इसकी सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए थे। सात जुलाई 2017 को पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed