{"_id":"6a593054c6c2434798060352","slug":"accused-in-showroom-shooting-remain-at-large-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-159659-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शोरूम पर फायरिंग करने के आरोपी पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शोरूम पर फायरिंग करने के आरोपी पकड़ से दूर
Fri, 17 Jul 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रामपुरा कॉलोनी स्थित टायर कारोबारी ईशान सभरवाल के शोरूम पर हुई फायरिंग के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मामले में आतंकी कुलबीर सिंह सिद्धू के नाम से धमकी भरा पर्चा मिलने के बावजूद वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
घटना के बाद गठित पांच विशेष टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। पुलिस जांच टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, व्हाट्सएप कॉल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। वारदात के समय शोरूम के सीसीटीवी कैमरे तकनीकी खराबी के कारण बंद थे, जिससे जांच में कठिनाई आ रही है।
ऐसे में पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों और मुख्य मार्गों पर लगे कैमरों के सहारे आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। फायरिंग के पीछे रंगदारी, दहशत फैलाने या किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस इस मामले में कोई भी अहम जानकारी सार्वजनिक करने से बच रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पांच विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं। मामले की जांच जारी है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।