{"_id":"652cd18ee5f02f5407084657","slug":"accused-arrested-with-heroin-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-7541-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस की टीम ने 11 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक तीर्थ नगर झाडू फैक्टरी के पास नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है।
इस सूचना पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ सिंचाई विभाग रूबीन गर्ग को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान तीर्थ नगर की टपरियां निवासी जितेंद्र के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।