{"_id":"67eaec1f65842bab4a090fbe","slug":"accused-arrested-for-duping-woman-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135394-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला को ठगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला को ठगने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 01 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर शुगर मिल काॅलोनी निवासी स्वाति जैन से ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रेवाड़ी की पुरानी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी निवासी अक्षय कुमार के रूप में हुई है।
तफ्तीश में सामने आया कि आरोपी के खाते का प्रयोग ठगी की रकम मंगवाने के लिए हुआ था। उसे तीन हजार रुपये बतौर कमीशन के मिले थे। इस मामले में एक अन्य आरोपी सचिन यादव को भी पुलिस जब पकड़ने के लिए रेवाड़ी पहुंची तो वह चकमा देकर भाग निकला। बाद में उसे पकड़ा गया। उसके पास से पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुए। उस पर अलग से रेवाड़ी में केस दर्ज कराया गया है।
इंचार्ज रजत ने बताया कि शुगर मिल काॅलोनी निवासी स्वाति जैन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 30 जून 2024 को उनके पास इंस्टाग्राम पर एक संदेश आया। संदेश करने वाली महिला ने अपना नाम रितू वोहरा बताया और कहा कि वह एन 54 स्टाक बूस्ट की असिस्टेंट है। उसने ट्रेडिंग कर रुपये कमाने का लालच दिया। जिससे शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर खरीदना व बेचना होता है। उसने बातों में उलझाकर बैंक खाता सहित अन्य डिटेल ली।
विज्ञापन
शेयर बेचने पर पांच प्रतिशत लाभ का लालच दिया और एसएमसी खाता खोल दिया। कुछ दिन बाद रितू वोहरा का संदेश आया। जिसने कहा कि पांच हजार शेयर की लाटरी लगी है। इसके लिए उसके खाते से दो लाख 99 हजार रुपये भी निकाल लिए। यह शेयर खरीदने के नाम पर निकाले गए। बाद में कहा गया कि यह शेयर साढ़े आठ लाख रुपये कीमत है। अब उस पर पांच लाख रुपये और जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है।