{"_id":"6823979f83def5b5b409964a","slug":"accused-arrested-along-with-four-stolen-bikes-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137687-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरी की चार बाइक समेत आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरी की चार बाइक समेत आरोपी काबू
Wed, 14 May 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 14 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान बुबका गांव निवासी गौरव उर्फ लहरी के नाम से हुई। आरोपी से जो बाइक बरामद हुई वह उसने 10 दिसंबर 2024 को पंजाब नेशनल बैंक जगाधरी के सामने से चोरी की थी। आरोपी ने दो बाइक न्यायिक परिसर गेट जगाधरी के सामने से चार अप्रैल व आठ जनवरी को चोरी की थी। इसके अतिरिक्त आरोपी ने नौ अप्रैल को रेलवे स्टेशन से एक बाइक चोरी की थी। आरोपी गौरव पर चोरी के 12 मुकदमे पहले भी दर्ज। संवाद