फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident-ymn

घायल ने तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया जाम

Sun, 26 Jul 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Sun, 26 Jul 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
हुडा सेक्टर-18 के मोड़ पर जख्मी हालत में मिले युवक ने पीजीआई ले जाते समय दम तोड़ दिया। भड़के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हुडा सेक्टर-17 के मोड़ पर एनएच-73 पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे हुडा चौकी प्रभारी देवेंद्र राणा के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और करीब पांच मिनट बाद जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


द्वारकापुरी कॉलोनी की मंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति संजय कॉलोनी के ही नंदेश्वर, श्याम सुंदरपुरी निवासी मुरली व दुर्गा गार्डन निवासी अपने दोस्त राकेश के साथ रटौली में तालाब से मछली पकड़ने गया था। उसका पति उनकी साइकिल पर बैठकर गया था। शाम को वे तीनों तो वापस आ गए, लेकिन उसका पति घर पर नहीं लौटा।
विज्ञापन


तीनों ने उन्हें बताया कि जब वे मछली पकड़ रहे थे तो संजय किसी की बाइक पर बैठ वहां से चला गया। संजय के देर शाम तक घर न आने पर थाना फर्कपुर में उनके लापता होने की शिकायत दी गई।  इसी दौरान सेक्टर-18 के मोड़ पर आलोक गर्ग को एक व्यक्ति जख्मी हालत में पड़ा मिला। वह उसे सिविल अस्पताल जगाधरी लेकर गए, जहां से उसे ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया। इसी दौरान संजय के परिजन मृतक की शिनाख्त करने पहुंचे तो पता चला की वह संजय का शव था। पुलिस ने उन्हें बताया कि संजय के सिर पर चोट लगी है और प्रारंभिक जांच में यह सड़क हादसे का मामला लग रहा है। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया।


चौकी प्रभारी के आश्वासन पर खोला जाम
 मामले में पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप में परिजनों ने हुडा सेक्टर-17 के मोड़ पर एनएच-73 पर जाम लगा दिया। परिजनों ने मांग उठाई कि जिस वाहन से यह हादसा हुआ, उसके चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। हुडा चौकी प्रभारी देवेंद्र राणा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed