{"_id":"fd51bb3335c7dcdd121dbfb0148905f4","slug":"accident-ymn-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वाहनों की टक्कर में सात युवतियों समेत नौ घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वाहनों की टक्कर में सात युवतियों समेत नौ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब मार्ग पर रोजा पीर मोड़ के पास शनिवार देर शाम तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कालाअंब के कारखाने से काम करने के बाद घर लौट रहीं सात युवतियों सहित नौ लोग घायल हो गए।
इनमें से आठ घायल टाटा स्पेसियो में सवार थे। इस टाटा स्पेसियो को सामने से आ रही स्कॉरपियो गाड़ी ने टक्कर मारी थी। हादसे के बाद टाटा स्पेसियो के पीछे आ रही महिंद्रा गाड़ी भी टाटा स्पेसियो से टकरा गई। इससे महिंद्रा का चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने स्कॉरपियो के चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
टाटा स्पेसियो के चालक ललहाड़ी कलां निवासी कमल ने पुलिस को बताया कि वह कालाअंब स्थित शिवम धागा कारखाने की वर्करों को लाने और ले जाने का काम करता है। शनिवार को कारखाने से छुट्टी के बाद वर्करों को मारवां खुर्द व मलिकपुर बांगर पहुंचाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
इसी कारखाने से वर्करों को लेकर निकली महिंद्रा गाड़ी भी उसके पीछे ही आ रही थी। उसका वाहन जब रोजा पीर मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक स्कॉरपियो ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई।
इस दौरान उसकी गाड़ी के पीछे आ रही महिंद्रा के चालक द्वारा ब्रेक लगाने के प्रयास के बावजूद महिंद्रा गाड़ी उसकी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में महिंद्रा के चालक मुश्ताक के अलावा उसमें सवार रेहान घायल हो गया। जबकि टाटा स्पेसियो में सवार मलिकपुर बांगर वासी दो बहनें रीना व परवीना के अलावा मारवा खुर्द वासी अंजू, रजनी, प्रवीण व गुलाबो तथा रतौली वासी अंजू घायल हो गई। इन सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को रेफर कर दिया गया।
एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि स्कॉरपियो गाड़ी के चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।