फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चाचा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
accident
तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर लगने से चाचा-भतीजे गिरकर बुलेट के नीचे दब गए। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को जगाधरी सिविल अस्पताल लाया गया। जहां भतीजे की मौत हो गई। जबकि घायल चाचा को उपचार दिया गया। हादसा साढौरा रोड पर कोटला मोड के पास हुआ। पुलिस ने घायल के बयानों पर अज्ञात स्कूटी चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गांव हरदेहडी निवासी अजय ने बताया कि वीरवार सुबह करीब सात वो और उसका भतीजा नारायणगढ़ निवासी शुभम (23) बुलेट पर सवार होकर गांव सलेमपुर जा रहे थे। बुलेट शुभम चला रहा था, वह पीछे बैठा हुआ था। जब वे कोटला मोड के पास पहुंचे तो सढौरा की तरफ से तेज गति से आ रहे स्कूटी चालक ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। स्कूटी की साईड लगते ही वो और शुभम बुलेट सहित पक्की सड़क पर गिर गए। हादसे में शुभम बुलेट बाइक के नीचे दब गया और बुरी तरह घायल हो गया। जबकि वह भी घायल हो गया। हादसे के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। मौके पर काफी राहगीर इक्कठे हो गए। उसे और शुभम को राहगिरों ने बुलेट के नीचे से उठाया और एंबुलेंस के माध्यम से साढौरा अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर जगाधरी सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसे भी चोट आई। डॉक्टर ने उसे उपचार दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई दिलबाग सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से गिरकर हुई पत्नी की मौत के मामले में पति पर केस दर्ज
यमुनानगर। सिटी सेंटर के पास 21 अक्तूबर को बाइक से गिरकर हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले में पहले मृतका के परिजनों ने उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया था। जांच के दौरान महिला चलती बाइक से नीचे गिरी। जिससे उसकी मौत हुई। आसपास के लोगों के ब्यान लेने के बाद पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया।

बिहार के सीमामढ़ी जिले के गांव भवानीपुर निवासी बबलू ने बताया कि वह नवांशहर पंजाब में मेहनत मजदूरी करता है। उसके पिता सिताबी दास उसके साथ ही पंजाब में रहते है। उसकी तीन बहने पुनीता, छोटी व प्रीति है। उसकी बहन पुनीता की शादी करीब 15 वर्ष पहले गांव चंदौली निवासी रविंद्र दास उर्फ अकलू से हुई थी। करीब 10 वर्ष से उसकी बहन पुनीता व उसका परिवार तीर्थ नगर में रहते हैं। उसकी बहन के पास तीन लड़के व एक लड़की है। उसका बहनोई अकलू उर्फ रविंद्र दास 21 अक्तूबर की सुबह उसकी बहन पुनीता को बाइक पर बिठाकर तीर्थनगर से यमुनानगर ले जा रहा था। जब वे सिटी सेंटर के पास पहुंचे तो उसके बहनोई ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसकी बहन पुनीता को नीचे गिरा दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। उसके बहनोई ने आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी अकलू के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed