फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Yamuna Nagar
नेशनल हाईवे 344 पर हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा स्थित यमुना नदी पुल तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर किया गया। जहां उसकी टांग की हड्डी टूट गई। दोनों मामा भांजा जठलाना में हलवाई का काम करने के बाद अपने घर सहारनपुर के गांव सलीरी में जा रहे थे।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव सलीरी निवासी सुलेमान ने बताया कि उसका भांजा इसरार (52) व उसका भाई अफजाल रविवार को गांव जठलाना में हलवाई का काम करने के लिए बाइक पर आये थे। वहां से काम समाप्त कर देर शाम करीब पांच घर बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले थे। बाइक उसका भांजा ईशरार चला था। जबकि उसकी भाई अफजाल पीछे बैठा था। नेशनल हाईवे पर जब वे दोनों हरियाणा यूपी सीमा पर यमुना नदी पुल पर पहुंचे तो सहारनपुर की तरफ तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी है। टक्कर लगने से उसका भांजा व भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसरार के सिर और अफजाल के टांग में गंभीर चोटें लगी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने ईशरार को मृत घोषित किया। जबकि उसके मामा अफजाल की हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। डॉक्टरी जांच में अफजाल की टांग में फ्रेक्चर बताया गया। उसे पीजीआई में ही उपचार दिया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ईशरार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed