फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

हिमाचल प्रदेश जा रही मजदूरों से भरी बस पलटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Yamuna Nagar
उत्तरप्रदेश के बदायूं से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही बस औरंगाबाद पुलिया के पास पलट गई। बस पलटने के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। सवारियां जान बचाने के लिए मदद को पुकारने लगे। जबकि चालक व परिचालक यात्रियों को बस में ही फंसा छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। राहगीरों ने सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बस में करीब 60 सवारियां थीं, जो हिमाचल में काम करने के लिए जा रहे थे। हादसे में आठ सवारियों को ज्यादा चोट आईं, जबकि अन्य मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के बदायूं से मजदूर व उनके परिवार निजी बस से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रहे थे। बस में कुल 60 यात्री सवार थे। गुरुवार देर रात बस दामला के पास औरंगाबाद की पुलिया इसे गुजर रही थी। जहां अनियंत्रित होकर बस पलट गई। हादसे के बाद चालक व परिचालक यात्रियों को छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से यात्रियों को बस से निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में उत्तरप्रदेश निवासी बबीता, मुकेश, अनिता, रवि, रानी, आकाश, ऊषा, ज्ञानो, साहित, विजेंद्र को चोटें आईं। जबकि अन्य यात्रियों को मामूली खरोंच व चोट आई। सूचना पर थाना सदर यमुनानगर प्रभारी सुभाषचंद पुलिस बल के साथ पहुंच गए। थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना पर पहुंच पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं बस में आग नहीं लगी। यदि बस में आग लग जाती तो बहुत बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता था। चालक परिचालक फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। उनकी तलाश के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस के यात्रियों ने बताया कि चालक बहुत तेज बस चला रहा था। इस दौरान उन्होंने चालक को गत़ि कम रखने को भी कहा था। लेकिन उसने नहीं सुनी। वह बार-बार सड़क पर बस लहरा रहा था। वाहनों को कट मार कर ओवरटेक कर रहा था। ओवर टेक करते वाहनों के साथ सामान गति से बस दौड़ा रहा था। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed