{"_id":"5fc7e5908ebc3e9b93593c84","slug":"accident-yamuna-nagar-news-knl528526131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दोस्तों को तीस मीटर तक घसीटता ले गया डंपर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दोस्तों को तीस मीटर तक घसीटता ले गया डंपर, दोनों की मौत
विज्ञापन
accident
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी से भरे डंपर ने दो दोस्तों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों पास से गुजरने वालों की भी चीखे निकल गई। डंपर के चारों पहिए दोनों दोस्तों के सिर के ऊपर से उतर गए। उनके सिर के चिथड़े उड़ गए। वह डंपर के पहियों में फंसकर करीब तीस मीटर तक घिसटते चले गए। लोगों के शोर पर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
हादसा खारवन रोड पर सुबह करी 11 बजे हुआ। दोनों युवक एक ही फैक्टरी में काम करते थे और बुधवार को वह किसी काम से जा रहे थे। गांव भेड़थल निवासी गौरव शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका भाई 28 वर्षीय सौरभ शर्मा मानकपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेके एग्रो में काम करता था। उसके साथ उसका गढ़ी बंजारा निवासी 22 वर्षीय दोस्त दिनेश भी काम करता था। बुधवार को दोनों काम के लिए बाइक से निकले थे। गौरव ने बताया कि सौरभ के पीछे वह भी दूसरी बाइक से फैक्टरी के लिए निकल गया। सौरभ और दिनेश दोनों आगे चल रहे थे। बाइक सौरभ चला रहा था और दिनेश पीछे बैठा था। जब वे दादुपुर नवली नहर पुल के पास पहुंचे तो खारवन की तरफ से तेजी से आ रहे डंपर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सड़क के बाहर की तरफ गिर गई। जबकि दिनेश और सौरभ सड़क के बीच जा गिरे। टक्कर के बाद चालक न रुका और डंपर दौड़ा लिया। दोनों के सिर के ऊपर से डंपर के चारों टायर गुजर गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कुछ दूरी पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर डंपर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हादसा इतना दर्दनाक था कि प्रत्यक्षदर्शियों की भी चीखें निकल गई। डंपर मिट्टी से लोडिड था। टक्कर के साथ दोनों दोस्त सड़क पर गिर गए और ऊपर से डंपर के टायर निकल गए। टायर के नीचे सिर आते ही पटाखा बोला और सिर के चिथड़े उड़ गए। सड़क पर मास के चीथड़े बिखर गए। जब परिजन और पुलिस पहुंची तो वहां केवल धड़ था जबकि दोनों के सिर के टुकड़े दूर तक सड़क पर चिपके पड़े थे। टक्कर लगने के बाद चालक ने डंपर रोकने की बजाए दौड़ा लिया। जिससे दोनों दोस्त टायर के नीचे आ गए। इसके बाद भी चालक नहीं रूका। दोनों टायर में लिपटे करीब तीस मीटर तक घसीटते चले गए। टक्कर के बाद से लोग चालक को शोर मचाकर रोकने का प्रयास कर रहे थे। कुछ दूरी पर पहुंचकर चालक छलांग लगाकर फरार हो गया।

accident- फोटो : Yamuna Nagar

accident- फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन