फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर ट्रक, रोडवेज बस और कार टकराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Yamuna Nagar
सर्दी के साथ कोहरे ने कहर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को दूसरी बार मौसम की धुंध पड़ी। सुबह साढ़े नौ बजे तक शहर कोहरे की चादर ओढ़े हुए था। इस दौरान दस मीटर की दूरी पर दिखाई देना भी मुश्किल हो गया। वहीं सड़क पर लाइट ऑनकर चल रहे वाहन भी नजर नहीं आ रहे थे। वाहन रेंगते नजर आए। वहीं नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण एक के बाद एक तीन वाहन टकराए। हाईवे पर पंजाब व यूपी रोडवेज बसें व कार आपस में टकरा गए। हादसे में महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को यमुनानगर के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। सुबह साढ़े दस बजे के बाद कोहरा छटना शुरू हुआ और साढ़े 11 बजे तक धूप खिलने लगी। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सर्दी में कोहरे के कारण दृष्टिता कम होने के साथ ही सड़क पर हादसे भी होने लगे हैं। बुधवार को नेशनल हाईवे 344 पर गांव तिगरा के पास सड़क हादसा हुआ। यहां एक ट्रक ने ब्रेक लगाई तो पीछे आ रहे एक के बाद एक तीन वाहन टकरा गए। ट्रक के ब्रेक लगाने के बाद पंजाब रोडवेज और फिर उत्तरप्रदेश रोडवेज की बसें टकरा गई। इसके बाद पीछे आ रही कार भी इन वाहनों से जा टकराई। गनीमत रही कि सभी वाहनों की रफ्तार कम थी। जिस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन कार सवार महिला सहित आठ लोगों को चोट आई। सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। ट्रक व दोनों बसों के पीछे टकराए कार चालक की माने तो हाईवे पर धुंध में दो मीटर की दूरी से भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। ट्रक व दोनों बसें एक के बाद एक टकराए हुए थे, जिसके पीछे उनकी कार भी बस के नीचे घुस गई। कार सवार महिला को चोट आई तो बसों में सवार सात लोग घायल हो गए। कलानौर चौकी इंचार्ज रोहन ने कहा कि हादसे में करीब आठ लोगों को चोटे आईं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी को उपचार बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed