फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

सड़क के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया ट्राला, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Yamuna Nagar
सड़कों के बीचोबीच ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज लाइन ने ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। करंट आने से चालक बुरी तरह झुलस गया। इससे पहले की उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, चालक की मौत हो गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान ट्रक में बैठे दो अन्य लोग बाल बाल बच गए। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। दोनों और वाहनों की कतार लग गई। हादसा छछरौली रोड स्थित गांव छौली के पास तड़के दो बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सुबह जब ग्रामीणों को इसका पता चला तो उन्होंने इसे लेकर रोष जाहिर किया। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण ही ऐसे हादसे होते हैं और लोगों को जान गवानी पड़ती है। मृतक ट्रक चालक जयपाल पांवटा का रहने वाला है और ट्राले में मशीन लादकर चंडीगढ़ के निकला था और हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमोर के पांवटा निवासी जयपाल ट्राला चलता था। वह पांवटा से अपने ट्राले पर मशीन लादकर चंडीगढ़ जाने के लिए निकला था। इस दौरान उसने अपने दो साथियों को भी ट्रक में बैठा लिया। तीनों ट्रक में चंडीगढ़ के चल पड़े। इस दौरान जब वे छछरौली रोड स्थित गांव छौली के पास पहुंचे तो ट्राले पर रखी मशीन ऊपरी से गुजर रही हाईवोल्टेज तारों से छू गई। जिससे चिंगारियां उठी और धमाका हुआ। आवाज सुनकर यह देखने के लिए चालक जयपाल ट्राले से उतरने लगा। लेकिन ट्राले की बॉडी में लगे लोहे में भी करंट आ गया। जिसने जयपाल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते धमाका हुआ और जयपाल बुरी तरह झुलस कर दूर जा गिरा। किसी तरह लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जयपाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गनीमत यह रही कि जयपाल के साथी गाड़ी के अंदर ही थे। जिस कारण उनकी जान बच गई। जयपाल को अपने सामने झुलसते और तड़पता देख दोनों सदमे में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने ट्राला किनारे करवा रोड चालू करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed