फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident in yamanunanagar

एनएच पर पलटा ऑटो, दंपति सहित पांच घायल

Mon, 29 Jun 2015 12:20 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Mon, 29 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़-रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर सरोजनी कॉलोनी के नजदीक रविवार दोपहर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर लाया गया जहां दो लोगों को भर्ती कर बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैंप निवासी रामस्वरूप (65) उनकी पत्नी शकुंतला व क्षेत्र के 5-6 लोग ऑटो में सवार होकर हुडा सेक्टर 17 स्थित शनि मंदिर में आयोजित मासिक राशन वितरण समारोह में भाग लेने आ रहे थे। जब उनका ऑटो नेशनल हाईवे 73 पर सरोजनी कॉलोनी के समीप पहुंचा तो सामने ऑटो के आगे बाइक सवार ने अचानक कट मार दिया। इससे ऑटो चालक वाहन पर से संतुलन खो बैठा और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। रामस्वरूप ऑटो के नीचे दब गए।
विज्ञापन


वहीं उनकी पत्नी भी घायल हो गई। इसके अलावा ऑटो में सवार दो तीन अन्य सवारियां भी चोटिल हो गईं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed