फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident in yamanunanagar

करंट लगने से पेड़ से गिरा मजदूर, गंभीर

Mon, 29 Jun 2015 12:17 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Mon, 29 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन के रिक्शा चौक के पास हरे पेड़ की टहनी काटते हुए करंट लगने से मजदूर नीचे गिर गया। गंभीर हालत में मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा पेड़ के नजदीक से होकर गुजर रहे बिजली के तार आपस में टकराने से हुआ। इससे दोपहर बाद तीन बजे से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक माडल टाउन की बिजली गुल रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार माडल टाउन के रिक्शा चौक के नजदीक एक पेड़ लगा हुआ है। रविवार दोपहर चौक के समीप स्थित एक दुकानदार ने पेड़ की टहनियां काटने के लिए मजदूर को पेड़ पर चढ़ाया। मजदूर ने पेड़ की कुछ टहनियां तो काट दीं लेकिन जब वह पेड़ पर और ऊपर चढ़कर बिजली के तार से टच कर रही एक टहनी को काटने लगा तो इससे बिजली के तार आपस में टकरा गए। इससे एक चिंगारी निकली और मजदूर को करंट लग गया। करंट का झटका लगने से मजदूर पेड़ से नीचे गिर गया।
विज्ञापन


तारों के आपस में टकराने से तार टूट गए और क्षेत्र के दो ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ गए। इससे मॉडल टाउन की बिजली गुल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बिजली निगम के जेई सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। सतीश कुमार ने जब संबंधित दुकानदार से इस बारे में पूछा तो उसने कोई भी घटना होने से मना कर दिया लेकिन जेई व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने जब जांच की तो दुकानदार की छत पर मिले टहनियों के टुकड़ों से सच्चाई सामने आ गई। जेई सतीश कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed