फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident in yamanunanagar

बाइक से गिरी महिला, मौत

Mon, 29 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Mon, 29 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
छप्पर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन तलाकौर सड़क पर बाइक से उछलकर गिरी महिला की मौत हो गई। हादसा सड़क पर डाले गए गटके के कारण हुआ। महिला के परिजनों ने संबंधित ठेकेदार पर सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


छप्पर थाना क्षेत्र के गांव भूरे का माजरा निवासी कुंती देवी (42) शनिवार को गांव खेड़ी दर्शन सिंह में रिश्तेदारी में आयोजित जागरण में गई थी। रविवार सुबह वह अपने बेटे जसविंदर सिंह के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। तलाकौर गांव के नजदीक मोड़ से निर्माणाधीन सड़क  पर चढ़ने लगे तो सड़क पर गटका होने के कारण कुंती देवी बाइक से उछलकर नीचे गिर गई।
विज्ञापन


उसके सिर में गटके के टुकड़े लग गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने महिला को जगाधरी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानकों के तहत नहीं हो रहा सड़क निर्माण : मृतका के बेटे जसविंद्र सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण में ठेकेदार लापरवाही बरत रहा है। सड़क पर कहीं भी सड़क निर्माण संबंधित बोर्ड नहीं लगा हुआ है। सड़क का निर्माण विभाग द्वारा तय मानकों के तहत नहीं हो रहा है।

तलाकौर के पास बाइक से गिरने पर महिला की मौत हो गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
एएसआई राकेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना छप्पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed