{"_id":"57c5c9f14f1c1b453b2cb259","slug":"accident-father-got-killed-case-filed-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की बाइक सवार बाप-बेटे को मारी टक्कर, पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की बाइक सवार बाप-बेटे को मारी टक्कर, पिता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। गांव सबलपुर के नजदीक देर शाम हुए सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि उसका लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव पिंजौरा निवासी जितेंद्र ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता जयसिंह के साथ बाइक पर किसी काम से साढौरा गए थे। सोमवार देर शाम जब वह वापस लौट रहे थे तो रास्ते में गांव सबलपुर के नजदीक उनकी बाइक को महिंद्रा पिकअप ने टक्कर मार दी।
हादसे में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।