फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Aagaaz organization submitted memorandum to the District Education Officer

Yamuna Nagar News: आगाज संस्था ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 18 Apr 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Aagaaz organization submitted memorandum to the District Education Officer
जगाधरी। स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबें, वर्दी, फीस व अन्य शुल्क के नाम पर हो रहे अभिभावकों के शोषण के विरोध में आगाज संस्था ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संस्था ने शिक्षा विभाग से स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लगवाने की मांग की। उन्होंने मांग की कि स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की पुस्तकों की जांच की जाए, यदि निजी प्रकाशकों की किताबों से पढ़ाई की जा रही है तो कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्कूल आदेशों को नजर अंदाज कर निजी स्कूलों की पुस्तकें लगा रहे हैं। निजी प्रकाशकों की किताबें एनसीईआरटी की तुलना में बहुत ज्यादा महंगी हैं। इससे अभिभावकों में रोष है। संस्था के सदस्य बलबीर सिंह, हरिनारयण शर्मा, रामनाथ बंसल, राजेश बिंद्रा, सुरिंद्र सिंह भाटिया, सुखमिंद्र सिंह, अधिवक्ता केएस अंसल ने कहा कि कनीना हादसे के बाद भी स्कूलों की ओर से बच्चों की सुरक्षा गंभीरता से नहीं लिया गया है। स्कूल बसों के नाम पर अभिभावकों से अच्छी खासी रकम वसूली जा रही हैं लेकिन सुरक्षा पर खर्च नहीं किया जा रहा हैं। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने संस्था पदाधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed