फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man left home on a friend's phone call, his body was found in a nearby village

Yamuna Nagar News: दोस्त के फोन पर घर से निकला युवक, पास के गांव में मिला शव

Sun, 04 Aug 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Aug 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
A young man left home on a friend's phone call, his body was found in a nearby village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वती नगर/यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के कुलचंदू गांव निवासी लक्की खुराना-21 की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव नजदीक के गांव उधमगढ़ के खेतों में पड़ा मिला। इससे पहले रात को वह दोस्त का फोन आने के बाद घर से निकल गया था। हत्या का पता लगते ही घटनास्थल पर ग्रामीण की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। थाना छप्पर पुलिस ने मामले में मृतक के पिता रिंकू राम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
कुलचंदू निवासी रिंकू राम के मुताबिक उनका बेटा लक्की मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने बेटे और दो बेटियों के साथ घर पर ही था। तभी उसके बेटे लक्की के मोबाइल पर उसके किसी दोस्त का फोन आया। उसने बेटे से फोन के बारे में पूछा तो उसने दोस्त का फोन आने की बात कही और कुछ देर बाद पैदल ही उधमगढ़ गांव की तरफ चला गया। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

इस दौरान परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद मिला। परेशान होकर वह रात को ही उसकी तलाश में निकल पड़े, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह एक राहगीर ने बताया कि एक युवक का शव उधमगढ़ गांव के पास सड़क किनारे गन्ने के खेत में पड़ा है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की शिनाख्त बेटे लक्की के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका सिर खेत की तरफ और पैर सड़क की तरफ थे। कमर, पेट व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान थे। बेटे के शव के पास ही धान के खेत में एक बाइक भी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि यह हत्यारों की हो सकती है, जबकि लक्की का मोबाइल गायब था। सूचना मिलने पर छप्पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। मौके पर मिली बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

जिसने फोन कर बुलाया, उसी पर हत्या का शक

रिंकू राम ने बताया कि उसके बेटे का किसी से कोई झगड़ा नहीं है न ही किसी से कोई रंजिश थी। वह मेहनत मजदूरी करता था और शाम को अपने घर आ जाता था। कभी कभार दोस्तों के पास चला जाता था। पता नहीं किस दोस्त ने उसे फोन कर बुलाया। आशंका जताई कि बुलाने वाले दोस्त ने ही लक्की की हत्या की है। माना जा रहा है कि मोबाइल पर आई अंतिम कॉल से हत्यारोपियों का सुराग लग सकता है। इसके लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। वहीं, बाइक के नंबर के आधार पर भी उसके मालिक का पता कर हत्यारोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
मातम में बदली शादी की तैयारी, बहनें बोलीं - अब किसे बाधेंगे राखी
मृतक लक्की इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। परिजनों ने बताया कि लक्की की शादी तय हो रखी थी। अगले महीने उसकी शादी होनी थी। इसे लेकर घर में खुशी का माहौल था। शादी की तैयारियां चल रहीं थीं लेकिन अब हर तरफ मातम पसरा हुआ है। लक्की की दोनों बहनें रो-रोकर यही कह रहीं हैं कि अब वह रक्षाबंधन पर किसे राखी बाधेंगी।




लक्की की हत्या के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से मृतक का मोबाइल नहीं मिला है। एक बाइक बरामद की गई है, जिसके नंबर के आधार पर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। लक्की के मोबाइल पर आई अंतिम कॉल से भी आरोपियों का सुराग लग सकता है। जल्द ही हत्यारोपियों की जानकारी जुटाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। - निरीक्षक रामपाल, एसएचओ, थाना छप्पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed