{"_id":"68016c263321f932810dc824","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-between-a-truck-and-a-trailer-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-136317-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रक-ट्राले की टक्कर में गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रक-ट्राले की टक्कर में गई युवक की जान
Fri, 18 Apr 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर। व्यासपुर-जगाधरी स्टेट हाईवे पर ट्रक ट्राले की टक्कर लगने से बाइक सवार रसूलपुर निवासी गगन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर रसूलपुर निवासी गगन बाइक पर जगाधरी जा रहा था। स्टेट हाईवे पर गांव महमूदपुर के मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ट्राले ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा कई और वह सड़क के बीच में गिर गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को एबुलेंस से सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया और उसका पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि ट्राले को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जहां हादसा हुआ वह तीव्र मोड़ : स्टेट हाईवे पर महमूदपुर गांव में जहां पर यह हादसा हुआ वह बहुत ज्यादा तीव्र मोड़ है। वाहन चालकों को मोड़ से मुड़ते समय सामने से आने वाले दिखाई नहीं देते। जिस वजह से इस मोड़ पर सालभर हादसे होते रहते हैं। कई बार इसी मोड़ पर ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली, ऑटो व कार पलट चुकी हैं। जिसमें वाहन चालकों को चोट भी लगी है। हालांकि मोड़ से आगे गली के सामने उत्तल दर्पण लगाए हुए हैं। परंतु इन उत्तल दर्पण से केवल उन लोगों को ही पता चलता है जो गली से निकलते हैं, लेकिन इन पर भी मिट्टी जमी पड़ी है।