फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man crossing the road was killed in a car accident

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की गई जान

Tue, 13 Jan 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A young man crossing the road was killed in a car accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी मेन रोड पर शर्मा ढाबा के पास सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में कांबोज कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कि रविवार रात करीब सात बजे वह शर्मा ढाबा के पास जगाधरी मेन रोड पर खड़ा था। इसी दौरान उसके चाचा राजीव कुमार घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी यमुनानगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सफेद रंग की एक कार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजीव कुमार उछलकर सड़क के डिवाइडर के पास जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग हो गया। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण उसका नंबर नोट नहीं हो सका। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed