{"_id":"665a6792a69d92e5250cb026","slug":"a-new-department-was-formed-but-even-after-two-and-a-half-years-it-did-not-get-its-own-building-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-119740-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नया विभाग तो बना पर ढाई साल बाद भी अपना भवन नसीब नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नया विभाग तो बना पर ढाई साल बाद भी अपना भवन नसीब नहीं
विज्ञापन
यमुनानगर।
नगर निगम से अलग होकर दमकल विभाग बना था। प्रदेश सरकार ने इसे हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं दमकल विभाग नाम दिया था, लेकिन ढाई साल बाद भी दमकल विभाग अपना अलग से कार्यालय नहीं बनवा पा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडस्ट्रियल एरिया में जिस जगह पर दमकल केंद्र खुला हुआ है, वह अभी नगर निगम के नाम है और इस जमीन को जिला दमकल विभाग को ट्रांसफर नहीं किया जा सका है। ऐसे में दमकल केंद्र का भवन मात्र तीन-चार कमरों में सिमट कर रह गया है। इन्हीं में दमकल अधिकारी का कार्यालय, कंट्रोल रूम व दमकल कर्मचारियों के आराम करने का कमरा शामिल है।
दरअसल, 31 अक्तूबर 2021 को प्रदेश सरकार ने दमकल विभाग को नगर निगम से अलग करके एक नया विभाग गठित कर दिया था। दमकल विभाग का काम अब केवल आग की घटनाओं पर नियंत्रण पाना ही नहीं बल्कि आपात स्थिति में लोगों की मदद करना भी है। कई दशक से जिला दमकल कार्यालय इंडस्ट्रियल एरिया में चल रहा है। यह जगह पहले हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) के नाम थी। दमकल केंद्र खुलने के बाद एचएसआईआईडीसी ने इस जमीन को नगर निगम के नाम ट्रांसफर कर दिया था। अब नगर निगम से यह जमीन दमकल विभाग को ट्रांसफर होनी है।
खुले में खड़ी रहती हैं दमकल गाड़ियां, स्टाफ के लिए भी नहीं आवास
दमकल विभाग के पास कुल 38 गाड़ियां हैं। इनमें से 20 गाड़ियां यमुनानगर केंद्र, 10 गुलाब नगर जगाधरी में, दो बिलासपुर व मानकपुर, खजूरी रोड, साढौरा, छछरौली में एक-एक गाड़ी खड़ी होती है। इंडस्ट्रियल एरिया में जो कार्यालय है उसमें शेड के नीचे केवल छह गाड़ियां ही खड़ी कर सकते हैं। बाकी गाड़ियां भीषण गर्मी, सर्दी व बारिश में खुले आसमान के नीचे ही खड़ी रहती हैं। साथ ही दमकल स्टाफ के लिए क्वार्टर भी नहीं हैं। यदि जगह विभाग के नाम हो तभी इसमें कोई निर्माण कार्य करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन
जमीन ट्रांसफर हुए बिना निर्माण नहीं होगा : नरेंद्र सिंह
जिला दमकल अधिकारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि दमकल केंद्र की जमीन अभी नगर निगम के नाम है। जिस कारण दमकल कार्यालय का विस्तार नहीं हो पा रहा है। दमकल गाड़ियों के लिए शेड, स्टाफ के लिए कार्यालय व क्वार्टरों की जरूरत है। जब तक जमीन उन्हें ट्रांसफर नहीं होगी तब तक कोई निर्माण नहीं किया जा सकेगा।
दमकल विभाग जमीन खरीद ले : आयुष सिन्हा
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि सरकार का नियम है कि जब एक-दूसरे विभाग को जमीन ट्रांसफर होती है तो उसकी कीमत जमा करानी होती है। दमकल विभाग नगर निगम को कलेक्टर रेट के हिसाब से राशि जमा करवा दे तो जमीन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।