{"_id":"697526390a971c35850e8791","slug":"a-murder-investigation-led-to-the-discovery-of-two-other-crimes-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150437-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एक हत्या की जांच में हुआ दो का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एक हत्या की जांच में हुआ दो का खुलासा
Sun, 25 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ससुर ओमप्रकाश की हत्या की आरोपी ललिता को लेकर एसआईटी जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि ललिता वर्ष 2020 में भी वह एक युवक की हत्या में शामिल रही है। इस खुलासे के बाद पुलिस अब ललिता को महज एक आरोपी नहीं, बल्कि सिलसिलेवार अपराधों की कड़ी के रूप में देख रही है।
एसआईटी की ओर से प्रोडक्शन वारंट पर ललिता को लेकर की गई पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वर्ष 2020 में गांव के ही शुभम की हत्या की गई थी। उस समय शुभम के साथ ललिता के प्रेम संबंध थे। जब इस रिश्ते की जानकारी उसके पति प्रदीप को हुई तो दोनों ने मिलकर शुभम को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
25 अप्रैल 2020 को शुभम की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया। शव अब तक बरामद नहीं हो सका, जिससे यह मामला वर्षों तक रहस्य बना रहा। मई 2020 में रादौर थाना में शुभम की गुमशुदगी दर्ज हुई थी, लेकिन ठोस सुराग न मिलने के कारण फाइल ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन
अब ससुर की हत्या के बाद दोबारा खुले इस मामले ने जांच एजेंसियों को पुराने रिकॉर्ड खंगालने पर मजबूर कर दिया है। पुलिस ने ललिता के पति प्रदीप को भी हिरासत में ले लिया है और दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।
जांच अधिकारी दलबीर सिंह के अनुसार दोनों हत्याओं के बीच समानताएं तलाशते हुए कड़ियों को जोड़ा जा रहा है, ताकि मजबूत साक्ष्य जुटाए जा सकें। उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर 2025 को गांव जुब्बल में ललिता ने अपने 65 वर्षीय ससुर ओमप्रकाश की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी।
इस जघन्य वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। अब एक के बाद एक हो रहे खुलासों से ललिता की आपराधिक पृष्ठभूमि सामने आ रही है, जिसने पुलिस को भी हैरानी में डाल दिया है। जांच पूरी होने के बाद यह मामला जिले के सबसे सनसनीखेज अपराधों में शुमार हो सकता है।