फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A miscreant injured in an encounter with STF Karnal

Yamuna Nagar News: एसटीएफ करनाल से मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

Sun, 12 Jan 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Jan 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
A miscreant injured in an encounter with STF Karnal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गोलनपुर गांव में हाईवे पर फ्लाइओवर के नीचे करनाल एसटीएफ और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके साथी को काबू कर लिया। घायल बदमाश को नागरिक अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। एसटीएफ की टीम के मुताबिक, बदमाशों ने करनाल में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों कुख्यात लॉरेंस विश्नोई व काला राणा गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं।
शनिवार शाम को करीब चार बजे एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश यमुनानगर में वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। इस पर एसटीएफ करनाल के प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। एसटीएफ की टीम छप्पर थानाक्षेत्र के गोलनपुर गांव में हाइवे पर तेकिंग कर रही थी। उसी समय पुलिस को एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए।
विज्ञापन

टीम ने रुकने का इशारा किया तो युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया। बाइक सवार हाइवे से फ्लाइओवर से कट लेकर नीचे की ओर भागने लगे। टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरते देख बदमाशों ने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ओर से हुई 15 से 20 राउंड फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे वह बाइक समेत गिर गए। टीम ने घायल बदमाश और उसके साथी को काबू कर लिया। घायल बदमाश अर्जुन और उसके साथी हिमांशु निवासी मुलाना को काबू कर लिया। हिमांशु मूल रूप से यूपी के सहारनपुर जिले के थाना गंगोह क्षेत्र का रहने वाला है। एसटीएफ के मुताबिक बदमाश कई वारदातों में शामिल रहे हैं। सात जनवरी को करनाल के घरौंडा और पांच जनवरी को करनाल के सेक्टर-7 में बदमाशों ने फायरिंग की थी। दोनों बदमाश लॉरेंस गैंग और काला राणा के शूटर बताए जा रहे हैं।

एसटीएफ करनाल को यमुनानगर में बदमाशों की तलाश कर रही थी। बदमाशों और टीम के बीच मुठभेड़ हुई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल को गया। घायल बदमाश और उसके साथी को हिरासत में लिया गया है। - अमनदीप, डीएसपी एसटीएफ करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed