फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A minor gave birth to a child in Jagadhari Civil Hospital

Yamuna Nagar News: जगाधरी नागरिक अस्पताल में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

Mon, 21 Jul 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 21 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A minor gave birth to a child in Jagadhari Civil Hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी नागरिक अस्पताल में थाना रादौर क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। लड़की के परिजनों ने जिस युवक से लड़की का रिश्ता तय किया था, उसी ने ही बालिग होने से पहले लड़की से संबंध बनाकर गर्भवती किया है।
सूचना पर बाल कल्याण समिति की टीम ने पहुंचकर लड़की की काउंसलिंग की। इसमें जच्चा-बच्चा स्वस्थ मिले। साथ ही लड़की द्वारा बच्चे को अपने पास रखने की इच्छा जताई गई। बाल कल्याण समिति से सहायक गौरव शर्मा ने बताया कि लड़की को जगाधरी के सिविल अस्पताल में 14 जुलाई को भर्ती कराया गया था। 16 जुलाई को उसने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति की टीम पहुंची। लड़की की काउंसलिंग की गई। इसमें लड़की ने बताया कि वह बच्चे को अपने पास ही रखना चाहती है। यदि बच्चा बाल कल्याण विभाग को सौंपा जाता है तो उसे गोद देने की प्रक्रिया करेंगे। समिति द्वारा सरकार से बच्चे को हर संभव सहायता देने का प्रयास होगा। पॉक्सो विक्टिम के बच्चे को सरकार से 15-20 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि उसे दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed