फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A herd of elephants reached Kalesar drinking water from the Konch Beli forest of Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के कोंच बेली जंगल से पानी पीने कलेसर पहुंचा हाथियों का झुंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
A herd of elephants reached Kalesar drinking water from the Konch Beli forest of Himachal Pradesh
A herd of elephants reached Kalesar drinking water from the Konch Beli forest of Himachal Pradesh - फोटो : Yamuna Nagar
प्रतापनगर। हरियाणा के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान कलेसर जंगल से सटे हिमाचल प्रदेश की कोंच बेली बहरहाल बीट जंगल से निकलकर आधा दर्जन हाथियों का झुंड कलेसर जंगल से सटी यमुना नदी में नहाने और पानी पीने के लिए पहुंच गया। जहां पर उन्होंने कई घंटों पानी में अठखेलियां की। इस दौरान ग्रामीणों की उन पर नजर पड़ी तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी लेकिन ग्रामीणों को देखकर हाथी नदी से निकलकर तेजी से जंगल की तरफ चले गए। बता दें काफी समय बाद हाथियों का झुंड इस तरह से यमुना नदी में दिखाई दिया है।
विज्ञापन

इस समय गर्मी चरम पर पड़ रही है। जंगली जीव जंतु अपनी प्यास बुझाने व नहाने के लिए पानी की तलाश में कहीं भी पहुंच जाते हैं। यहां पर जंगली जीव ठंडे पानी में नहाकर राहत महसूस करते हैं। हालांकि वन्य प्राणी विभाग की तरफ से वन्य प्राणियों के लिए जंगल में भी पानी के पर्याप्त इंतजाम करवाए गए हैं ताकि जंगली जीव पानी की तलाश में नेशनल हाईवे या फिर आबादी की तरफ न भटकें। फिर भी जंगली जीव हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क देहरादून व राष्ट्रीय उद्यान कलेसर हरियाणा में आते जाते रहते हैं। इन जंगली जीवों का तीनों पार्कों में आना जाना लगा रहता है। वन्य प्राणी विभाग कलेसर रेंज के रक्षक सुमित कुमार ने बताया कि वन्य प्राणियों के लिए जंगल में पीने के पानी व रहने के पर्याप्त इंतजाम हैं। जिसके चलते साथ लगते अन्य प्रदेशों के जंगलों से वन्य प्राणी कई-कई दिन यहां रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed