{"_id":"6983b4a370c977684d09b04c","slug":"a-grand-memorial-will-be-constructed-on-20-acres-of-land-in-lohgarh-kanwarpal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150914-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहगढ़ में 20 एकड़ भूमि पर होगा भव्य स्मारक का निर्माण : कंवरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहगढ़ में 20 एकड़ भूमि पर होगा भव्य स्मारक का निर्माण : कंवरपाल
Thu, 05 Feb 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर। बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट की परियोजना निगरानी समिति की बैठक बुधवार को चेयरमैन कंवरपाल की अध्यक्षता में रेस्ट हाउस में हुई। बैठक में लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर के भव्य स्मारक के निर्माण कार्यों व बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट की भावी रणनीति पर चर्चा की गई। सचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक केएम पाण्डुरंग, डीसी प्रीति सहित ट्रस्टी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक मुख्य रूप से विकासात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श हेतु आयोजित की गई।कंवरपाल ने बताया कि लोहगढ़ में लगभग 20 एकड़ भूमि पर भव्य स्मारक का निर्माण किया जाएगा।
ऐतिहासिक किले और परिसर की चारदीवारी का नवीनीकरण, बाबा बंदा सिंह बहादुर की विशाल प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। यह स्मारक न केवल बाबा बंदा सिंह बहादुर के अदम्य साहस और बलिदान की स्मृति को अमर करेगा, बल्कि आने वाली पीढि़यों के लिए सिख समुदाय की गौरवशाली विरासत को प्रदर्शित करने का केंद्र बनेगा। यह स्मारक पूरे हरियाणा ही नहीं, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और प्रेरणा का स्थल बनेगा। इस मौके पर एडीसी नवीन आहूजा, ट्रस्टी सदस्य एसएस पाहवा, व्यासपुर एसडीएम जसपाल सिंह गिल, उप निदेशक सुरेश यादव, एक्सईएन कुलदीप सिंह, कनिष्क अभियंता अमित मलिक, एसडीई अनुराग जिंदल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद