{"_id":"67841108d29851c0950a3028","slug":"a-girl-who-wanted-to-marry-for-love-was-kidnapped-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-131394-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रेम विवाह करने वाली युवती को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रेम विवाह करने वाली युवती को किया अगवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा (यमुनानगर)। बेटी की ओर से प्रेम प्रसंग में धर्म परिवर्तन करके विवाह किए जाने से नाराज उसके कथित परिजनों ने युवती का उसकी सफीलपुर स्थित ससुराल से अपहरण कर लिया। युवती के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में शिवम ने बताया कि उसका एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने अपना धर्म परिवर्तन करके उसके साथ शादी की इच्छा जताई। प्रेम प्रसंग के चलते उन दोनों ने अपनी इच्छा व बिना किसी दबाव के कोर्ट के माध्यम से शादी रचाने की याचिका दायर की। अदालत ने उनकी याचिका का स्वीकार करते हुए उनकी सुरक्षा के लिए जगाधरी के सेफ हाउस भिजवा दिया।
वह एक महीना सेफ हाउस रहे। दो जनवरी को इन दोनों ने अपनी इच्छा से कोर्ट के माध्यम से हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शादी रचा ली और गांव सफीलपुर में अपने परिवार के बीच आकर रहने लग गए।
विज्ञापन
आरोप है 11 जनवरी को लगभग 12 बजे उसकी पत्नी रसोईघर में खाना बना रही थी। इस दौरान घर पर दोनों थे। इसी बीच तीन गाड़ियों व दो बाइक पर सवार होकर लगभग 15-20 युवक आए और घर आते ही उन्होंने शिवम को धमकाया और हमला करना शुरू कर दिया। बाद में रसोई घर से जबरन उसकी पत्नी को उठाकर ले गए। तब से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने के अलावा युवती को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।